विज्ञापन
This Article is From May 01, 2022

सुजैन खान ने बेटों और ऋतिक रोशन के साथ शेयर की फैमिली फोटो तो फैंस बोले- बच्चे तो पापा की हाइट के हो गए

ऋतिक रौशन और सुजैन खान दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं. आए दिनों उनके रियूमर्ड गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें वायरल होती रहती हैं.

सुजैन खान ने बेटों और ऋतिक रोशन के साथ शेयर की फैमिली फोटो तो फैंस बोले- बच्चे तो पापा की हाइट के हो गए
सुजैन खाने ने बेटों और ऋतिक रोशन के साथ शेयर की फैमिली फोटो
नई दिल्ली:

ऋतिक रौशन और सुजैन खान दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं. आए दिनों उनके रियूमर्ड गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. वहीं हाल ही में लंबे समय बाद पूरी फैमिली को साथ में देखा गया है. दरअसल हाल ही में सुजैन खान ने एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की उनके साथ उनके दोनों बेटे और ऋतिक रौशन खड़े हैं. 

सुजैन और ऋतिक के बेटे रिदान का आज 14वां जन्मदिन है और इसी खास मौके पर उन्होंने फैमिली फोटो शेयर की है. दोनों अपने बच्चे का जन्मदिन साथ में मना रहे हैं. सुजैन और ऋतिक भले ही अलग हो गए हों, लेकिन बतौर माता पिता दोनों ही अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. वहीं इस खास मौके पर भी दोनों साथ नजर आए. बता दें की सुजैन की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर रिदान को बधाई दे रहे हैं. तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने कहा-बच्चे तो पापा की हाइट के हो गए. तो वहीं दूसरे ने कहा लवली फैमिली.

वहीं दोपहर में दोनों अपने बच्चों के साथ लंच पर भी गए थे. हर बार की तरह इस बार भी दोनों ने अपने बेटे का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया. आपको बता दें की ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर बिजी चल रहे हैं. जारी किए गए फोटो को दोख अंदाजा लगाया जा सकता है की वे वेधा के किरदार में नजर आ रहे हैं. फैंस को उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. 

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sussanne Khan, Sussanne Khan Hritik Roshan Son, Sussanne Khan Instagram, Sussanne Khan Viral Photo, Sussanne Khan Hritik Roshan Photo, Hridhaan Roshan, Hridhaan Roshan Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com