विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2020

सुष्मिता सेन को बर्थडे पर मिला सबसे प्यारा गिफ्ट, बेटी रिनी सेन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज- देखें Video

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को उनके बर्थडे पर बड़ी बेटी रिनी सेन (Renee Sen) ने शानदार गिफ्ट दिया है.

सुष्मिता सेन को बर्थडे पर मिला सबसे प्यारा गिफ्ट, बेटी रिनी सेन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज- देखें Video
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी ने उन्हें बर्थडे पर दिया गिफ्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने बीते गुरुवार को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी बधाई संदेश भेजे. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को बर्थडे पर सबसे खास गिफ्ट दिया उनकी बड़ी बेटी रिनी सेन (Renee Sen) ने. दरअसल, सुष्मिता सेन के बर्थडे पर रिनी सेन की शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' (Suttabaazi) का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म के ट्रेलर को सुष्मिता सेन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे सबसे शानदार गिफ्ट बताया है.

अक्षय कुमार पर बिहार के यू-ट्यूबर ने लगाये थे आरोप, एक्टर ने मानहानि नोटिस भेज मांगा 500 करोड़ का हर्जाना

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 'सुट्टाबाजी' (Suttabaazi) के ट्रेलर को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा: "मुझे मेरे बर्थडे पर अब तक का सबसे प्यारा गिफ्ट मिला है, मेरे पहले प्यार से. बड़े गर्व के साथ इसे पेश कर रही हूं. बतौर एक्टर रिनी सेन (Renee Sen). उसकी पहली शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' का ट्रेलर पेश कर रही हूं. बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि मेरी छोटी शोना ने अपने सपनों की तरफ पहला कदम बढ़ाया है." सुष्मिता सेन ने इस तरह रिनी सेन की फिल्म के ट्रेलर को फैन्स के बीच शेयर किया है.

Neha Kakkar ने Rohanpreet के साथ शेयर की हनीमून की खूबसूरत Photos, रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल

बता दें कि रिनी सेन (Renee Sen) की शॉर्ट फिल्म  'सुट्टाबाजी' (Suttabaazi) को कबीर खुराना ने डायरेक्ट किया है.  रिनी सेन ने फिल्म 'सुट्टाबाजी' में 19 साल की लड़की का कैरेक्टर प्ले किया है, जो स्मोकिंग करती है. फिल्म में राहुल वोहरा और कोमल छाबड़िया ने उसके पैरेंट्स का रोल किया है. बात करें सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की तो हाल ही में वो वेब सीरीज 'आर्या' में नजर आई थीं. इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Daughter, Suttabaazi Trailer, Sushmita Sen Daughter Renee Sen, Sushmita Sen Birthday, Sushmita Sen And Rohman Shawl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com