विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2020

सुशांत सिंह राजपूत 'छिछोरे' की सफलता के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक और फिल्म

निर्माता साजिद नाडियाडवाला, जिन्होंने छिछोर में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ काम किया था, उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता को साइन किया था.

सुशांत सिंह राजपूत 'छिछोरे' की सफलता के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक और फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर खुलासा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आकस्मिक निधन ने देश को हिलाकर रख दिया है. अभिनेता के पास ऐसी कई प्रोजेक्ट्स थे जो लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाले थे. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) न केवल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट थी, बल्कि 2019 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी. 

निर्माता साजिद नाडियाडवाला, जिन्होंने छिछोर में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ काम किया था, उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता को साइन किया था. आगामी फिल्म के लिए, सुशांत को पहले से ही एक साइनिंग अमाउंट दे दी गयी थी. इसके अलावा, अभिनेता जल्द एक रूमी जाफरी के साथ काम फ़िल्म में काम करने के लिए तैयार थे, जिसकी शूटिंग इस साल से शुरू होने वाली थी. कावेरी बामजई ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते रविवार को अपने आवास पर मृत पाए गए थे. वह 34 साल के थे. बता दें कि दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे. शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं. टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस', ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', ‘राबता', ‘केदारनाथ' और ‘सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में काम किया था. उनकी आखिरी फिल्म 'ड्राइव' थी, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Upcoming Films, Sushant Singh Rajput Death, Chhichhore, Sajid Nadiadwala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com