विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

सुशांत ने Rashami Desai के लिए गाया था रोमांटिक गाना और किया था साथ में डांस, पुराना Video हुआ Viral

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) के लिए गाना गाते और उनके साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

सुशांत ने Rashami Desai के लिए गाया था रोमांटिक गाना और किया था साथ में डांस, पुराना Video हुआ Viral
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रश्मि देसाई के लिए गाया था गाना
  • सुशांत सिंह राजपूत ने रश्मि देसाई के लिए गाया रोमांटिक गाना
  • एक्ट्रेस ने यूूं किया था रश्मि के साथ डांस
  • सुशांत और रश्मि का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 3 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. उनसे जुड़े फोटो और वीडियो अभी भी खूब वायरल होते हैं. सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) के लिए गाना गाते और उनके साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सुशांत और रश्मि का यह वीडियो एक्ट्रेस के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में रश्मि और सुशांत का अंदाज देखने लायक होता है. 

रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस मोना सिंह सुशांत सिंह राजपूत से रश्मि के लिए गाना गाने और डायलॉग बोलने के लिए कहती हैं. इसपर सुशांत सिंह राजपूत, रश्मि देसाई के लिए रोमांटिक गाना गाते हैं, जिसे देखकर अंकिता लोखंडे अपना सिर पकड़ लेती हैं. वहीं, इसके बाद मोना, सुशांत और रश्मि को साथ में रोमांटिक डांस करने की भी सलाह देती हैं, जिसपर दोनों ही कलाकार साथ में जबरदस्त अंदाज में थिरकते हैं. वीडियो में रश्मि और सुशांत दोनों का ही अंदाज जबरदस्त लग रहा है. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) से जुड़ा यह वीडियो झलक दिखला जा का है, जो सबको खूब पसंद आ रहा है. खास बात तो यह है कि वीडियो को अब तक 49 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें रि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी की दुनिया में किस देश में है मेरा दिल से एंट्री की थी. इस सीरियल के बाद सुशांत सिंह राजपूत पवित्र रिश्ता में दिखाई दिए. सीरियल में मानव के किरदार के जरिए सुशांत ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके बाद सुशांत ने फिल्म काय पो चे के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Rashami Desai, Sushant Singh Rajput Sings Song, Sushant Singh Rajput Throwback Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com