विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, बीच पर लेटकर बच्चे के साथ खेलते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, बीच पर लेटकर बच्चे के साथ खेलते आए नजर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्टर बीच पर लेटकर बच्चे के साथ खेलते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लेकिन अपने काम और अपने अंदाज से उन्होंने करोड़ों लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई थी. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) ना केवल एक्टिंग में बल्कि डांस, पढ़ाई और स्पोर्ट्स में भी एक्सपर्ट थे. एक्टर के निधन के बाद लगातार उनके पुराने वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत बीच पर लेटकर बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक्टर की सादगी साफ देखी जा सकती है. सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Video Viral, Sushant Singh Rajput Instagram, Sushant Singh Rajput Throwback Video, Sushant Singh Rajput Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com