- 'सोनचिड़िया' के डकैत असली डकैतों से मिले
- फिल्म के डायरेक्टर हैं अभिषेक चौबे
- मनोज वाजपेई, सुशांत प्रमुख भूमिका में
आरएसवीपी की आनेवाली फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) में डकैतों की भूमिका निभानेवाले कलाकारों ने चंबल में असली डाकुओं से मुलाकात की है. 'सोनचिड़िया' में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी डकैतों की भूमिका में नजर आएंगे. अब तक रिलीज हुए कंटेंट ने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह दोगुना बढ़ा दिया है. फिल्म के प्रचार को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए सोनचिड़िया की टीम ने निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी के साथ डाकुओं से मिलने के लिए चंबल का दौरा किया.
'वॉन्टेड गर्ल' ने स्टाइलिश अंदाज में दिखाए तेवर, स्लो मोशन में कुछ यूं किया वॉक- देखें Video
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की घाटियों में वास्तविक स्थानों पर फिल्माई गई 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) में मध्य भारत में डकैतों के अतीत की झलक देखने मिलेगी. अभिनेताओं ने न केवल चंबल में स्थानीय लोगों का बात करने का तरीका और रीति-रिवाजों को अपनाया, बल्कि 70 के दशक के चंबल से जुड़ी हर बारीक जानकारी हासिल करने के लिए इस क्षेत्र के लोगों के साथ व़क्त भी बिताया. 'उड़ता पंजाब' की सफलता के बाद अभिषेक चौबे एक और डार्क ड्रामा प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं, जिसमें डकैतों की कहानी पेश की जाएगी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
निरहुआ फिल्म के सेट पर लगाने लगे 'भारत माता की जय' के नारे, आम्रपाली ने किया कुछ ऐसा- Video
अतीत की सच्ची घटनाओं से प्रेरित सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बागी लखना की भूमिका में नजर आएंगे, जो डाकू मान सिंह के गिरोह के सबसे करीबी और भरोसेमंद सदस्यों में से एक है. फिल्म में मनोज वाजपेयी डाकू गिरोह के सरगना मान सिंह के चरित्र को जीवंत करते हुए नजर आएंगे. रणवीर शौरी उर्फ वकील मान सिंह का करीबी सहयोगी है. वीरता दिखाते हुए भूमि पेडनेकर उग्र इंदुमती तोमर के किरदार में नजर आएंगी, जो न केवल अपने घर का कुशल संचालन करती है, बल्कि बंदूक से गोलीबारी करने में भी माहिर है. पिछली फिल्मों में अपनी प्रतिपक्षी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले आशुतोष राणा इस फिल्म में एक क्रूर पुलिस अधिकारी गुर्जर की भूमिका निभा रहे हैं.
देखें ट्रेलर-
धर्मेंद्र खाट पर बैठकर यूं सुखा रहे मेथी, बोले- 'अब बनाऊंगा पराठे और मक्खन लगाकर...'- देखें Video
दिलचस्प डायलॉग प्रोमो के साथ रोनी स्क्रूवाला की 'सोनचिड़िया' की दमदार कहानी और जानदार स्टार कास्ट ने दर्शकों को फिल्म की रिलीज के प्रति उत्साहित कर दिया है. निर्माता रोनी स्क्रूवाला, जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं, बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब 'सोनचिड़िया' पेश करने के लिए तैयार हैं. आरएसवीपी की 'सोनचिड़िया' 1 मार्च, 2019 को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं