विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

धुरंधर 2 के खौफ में डायरेक्टर ने बदल डाली इस फिल्म की रिलीज डेट, 19 दिन बाद करेगा रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर भारी कंपटीशन होने वाला है. लेकिन इन सबके के साथ एक फिल्म और रिलीज होने वाली थी, जिसने 'धुरंधर 2' की वजह से अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है.

धुरंधर 2 के खौफ में डायरेक्टर ने बदल डाली इस फिल्म की रिलीज डेट, 19 दिन बाद करेगा रिलीज
धुरंधर 2 के खौफ में डायरेक्टर ने बदल डाली इस फिल्म की रिलीज डेट

'धुरंधर 2' का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इसके पहले पार्ट 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की. 19 मार्च को रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' और यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक साथ रिलीज हो रही हैं. ये दोनों फिल्में बड़े बजट की पैन-इंडिया एंटरटेनर हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर भारी कंपटीशन होने वाला है. लेकिन इन सबके के साथ एक फिल्म और रिलीज होने वाली थी, जिसने 'धुरंधर 2' की वजह से अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान के बाद रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग: सबको डरा रहा बॉलीवुड–अंडरवर्ल्ड वाला 90 का दौर

जानें कौन है फिल्म

इस फिल्म का नाम 'डकैत' है. अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डकैत' की रिलीज डेट में फिर से बदलाव हुआ है. फिल्म अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी. पहले यह 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे 19 दिन आगे धकेल दिया गया है. फिल्म के मेकर्स का कहना है कि वे 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने इस फैसले को सभी फिल्मों के लिए फायदेमंद बताया है. 

डकैत की कब हुई रिलीज डेट चेंज

'डकैत' एक पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें लव, बेट्रेयल और रिवेंज की कहानी है. अदिवि शेष ने खुद फिल्म की कहानी लिखी है और इसमें एक्शन से भरपूर सीन हैं. दिसंबर 2025 में इसका टीजर लॉन्च हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म को पहले दिसंबर 2025 में रिलीज होना था, लेकिन अदिवि शेष की चोट के कारण शूटिंग रुकी और डेट आगे बढ़ी. अब अप्रैल में रिलीज से टीम को उम्मीद है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी. निर्देशक शेनिल डेओ हैं और यह हिंदी-तेलुगु में बनी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dacoit, Toxic, Adivi Sesh, Mrunal Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com