विज्ञापन

राजपाल यादव को मिली जमानत, बड़े भाई बोले- अगर वो ना आ पाते तो...

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. इस मामले में वह बीते कुछ दिनों से तिहाड़ जेल में बंद थे. सोमवार को जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने रिएक्शन दिया है.

राजपाल यादव को मिली जमानत, बड़े भाई बोले- अगर वो ना आ पाते तो...
राजपाल यादव को मिली जमानत, बड़े भाई बोले- अगर वो ना आ पाते तो...

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. इस मामले में वह बीते कुछ दिनों से तिहाड़ जेल में बंद थे. सोमवार को जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने रिएक्शन दिया है. राजपाल यादव के घर पर उनकी भतीजी की शादी है. श्रीपाल यादव ने भाई की जमानत पर खुशी जाहिर की है. इतनी ही नहीं श्रीपाल यादव ने एनडीटीवी ने खास की है. उनसे पूछा गया कि क्या अभी शादी में वो शामिल हो जाएंगे तो, कैसा आप फील कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को मिली जमानत, इतने करोड़ रुपये करने पड़े जमा

इस पर श्रीपाल यादव ने कहा, 'अब देखिए, उनका आना... उनका अगर वो ना आ पाते तो शादी का मतलब ही क्या था? जी. घर का मुख्य आकर्षण वो हैं. हां, और शादी में जो जितना सब होता है, भीड़भाड़ सब कोई, तो मेन चीज तो उन्हीं के मारे होती है. और सब कुछ बहुत अच्छे से तैयारियां तो चलो कर ही रहे थे, तैयारियां पहले हो चुकी थीं. लेकिन ये तो अचानक बन गया ना कि... ये थोड़े सोच रहे थे कि जाना पड़ेगा. अब जाना पड़ गया, वो आ रहे हैं. मतलब ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद, आप सबका सहयोग रहा. और अब पूरे परिवार में बहुत सारी खुशियां हैं. बाकी केस-ओस के बारे में जो भी है, वो आपको सब वही कुछ बताएंगे.'

श्रीपाल यादव से पूछा गया कि राहत की सांस है आपको, परिवार को? उन्होंने कहा,'बहुत बड़ी... बहुत बड़ी राहत की सांस है. इससे बड़ी राहत की सांस हो नहीं सकती क्योंकि अगर कुछ भी होता लेकिन अगर वो नहीं होते तो मज़ा कतई... सब बेकार रहता. जी, जी. ये चीज़ समझ रहे हैं आप.' अब सोमवार 16 फरवरी को राजपाल यादव  को 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे डाली है.  आपको बता दें कि 2.5 करोड़ रुपये में 75 लाख रुपये राजपाल यादव ने पहले ही जमा कर दिए थे. उन्होंने अब 1.75 करोड़ रुपये जमा किए है, जिसके बाद कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Bail, Rajpal Yadav Loan Case, Rajpal Yadav Bail Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com