विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2020

सुशांत सिंह राजपूत और सारा ने 'स्वीटहार्ट' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, Video देख फैंस भी कर रहे हैं तारीफ

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ 'स्वीटहार्ट' सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों के अंदाज के साथ-साथ दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब लग रही है.

सुशांत सिंह राजपूत और सारा ने 'स्वीटहार्ट' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, Video देख फैंस भी कर रहे हैं तारीफ
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने किया धमाकेदार डांस
  • स्वीटहार्ट सॉन्ग पर कलाकारों की केमिस्ट्री दिखी लाजवाब
  • सुशांत और सारा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) न केवल एक्टिंग में बल्कि डांस में भी लाजवाब थे. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत ने डांस से भी लोगों का खूब दिल जीता है. उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी सुशांत सिंह राजपूत की डांस की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएगा. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ 'स्वीटहार्ट' सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों के अंदाज के साथ-साथ दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब लग रही है. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है.वीडियो को अब तक 74 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसमें एक्टर और एक्ट्रेस स्वीटहार्ट सॉन्ग पर रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं. डांस करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के स्टेप्स और उनकी एनर्जी देखने लायक है. वहीं, सारा अली खान भी एक्टर के साथ अपने अंदाज से चार चांद लगाती नजर आ रही हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ में मुख्य भूमिका अदा की थी. 


'केदारनाथ' में सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sara Ali Khan, Sara Ali Khan With Sushant Singh Rajput, Sara Ali Khan Dance With Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com