विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का थ्रोबैक Video हुआ Viral, रोमांटिक डांस करते नजर आए कलाकार

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक पुराना वीडियो सबका खूब ध्यान भी खींच रहा है. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का थ्रोबैक Video हुआ Viral, रोमांटिक डांस करते नजर आए कलाकार
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरल
  • कलाकारों की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
  • सुशांत और अंकिता की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने अंदाज और अपने काम से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई थी. उन्होंने टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी राह बखूबी बनाई थी. सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी 'पवित्र रिश्ता' की को-स्टार अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ काफी पसंद की गई थी. सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का एक पुराना वीडियो सबका खूब ध्यान भी खींच रहा है. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबको खूब पसंद आ रहा है. 


सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) वीडियो में माधुरी दीक्षित के गाने 'ओ रे पिया' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और उनका अंदाज देखने लायक है. इससे इतर सुशांत और अंकिता लोखंडे का डांस भी काफी लाजवाब लग रहा है. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं, साथ ही कमेंट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं. अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को अब तक 53 हजार बार देखा जा चुका है. 

बता दें कि सुशांत सिहं राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद अंकिता लोखंडे एक्टर के घर भी गई थीं. एक्टर के निधन को लेकर अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. वहीं, एक्टर के करियर की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput Video, Ankita Lokhande Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com