विज्ञापन

47 साल पहले कैमरे के सामने पहली बार आया था ये सुपरस्टार, 2026 में बॉर्डर 2 के शोर में दी 300 करोड़ी फिल्म

चिरंजीवी ने बताया जब पहली बार कैमरे के सामने आए थे, 47 साल पहले के सफर को बताया 'चांद' सा खूबसूरत.

47 साल पहले कैमरे के सामने पहली बार आया था ये सुपरस्टार, 2026 में बॉर्डर 2 के शोर में दी 300 करोड़ी फिल्म
चिरंजीवी की पहली फिल्म की फोटो
नई दिल्ली:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सफल फिल्म देने वाले मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने एक्टिंग करियर के पहले दिन को याद किया. 47 साल पहले शुरू किए इस सफर को उन्होंने 'चंदामामा की कहानी' सा खूबसूरत बताते हुए फिल्म मेकर्स और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया. इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में अपने करियर की शुरुआत के खास पल को याद करते हुए चिरंजीवी भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को 47 साल पहले वह पहली बार अपनी फिल्म ‘पुनाधिरिल्लू' के लिए कैमरे के सामने खड़े हुए थे. यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्होंने शूटिंग की थी. इस मौके पर उन्होंने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया. 

चिरंजीवी ने 46 साल पुरानी फोटो की शेयर

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साल 1979 के सेट से ली गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने अपने नोट में लिखा, “आज मेरी जिंदगी का वह पहला दिन, जब मैं पहली फिल्म ‘पुनाधिरल्लू' के लिए कैमरे के सामने खड़ा हुआ था.” उन्होंने बताया कि उस दिन उन्हें जो खुशी, उत्साह, जिम्मेदारी और भावनाएं महसूस हुईं, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. वह पल आज भी ऐसा लगता है जैसे कल या परसों ही हुआ हो. उन्होंने इस अनुभव की तुलना चंदामामा के कहानी से की. 

ये भी पढ़ें- 'बच्चन से बड़ा' का मिला इस सुपरस्टार को टैग, पर्दे पर निभाया सिंगल, डबल हो या ट्रिपल रोल, 100 दिनों तक रहा सिनेमाघरों में जलवा, पहचाना

पहला मौका देने के लिए कहा शुक्रिया

चिरंजीवी ने आगे लिखा, “इस खास मौके पर मैं फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे मेरा पहला मौका दिया. उनके भरोसे और हौसले ने ही मेरे एक्टिंग सफर की नींव रखी. उस दिन से लेकर आज तक, उन सभी दर्शकों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और आशीर्वाद दिया.”

1979 में रिलीज हुई फिल्म को मिले कई अवॉर्ड

फिल्म ‘पुनाधिरल्लू' साल 1979 में रिलीज हुई थी. इसे गुडापति राजकुमार ने डायरेक्ट किया था और क्रांति कुमार ने प्रोड्यूस किया था. हालांकि, यह चिरंजीवी की पहली शूटिंग वाली फिल्म थी, लेकिन उनकी पहली रिलीज होने वाली फिल्म ‘प्रणाम खरीदु' थी. ‘पुनाधिरल्लू' को काफी सराहना मिली और इसने दो नंदी अवॉर्ड जीते. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नंदी अवॉर्ड मिला, जबकि एक्टर गोकिना रामा राव को अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नंदी अवॉर्ड मिला. 

ये भी पढ़ें- 1300 करोड़ है चिरंजीवी के साइड में छतरी लिए खड़े बच्चे का नेटवर्थ, अब अपकमिंग फिल्म के लिए ले रहे हैं 100 करोड़

2026 में दी 300 करोड़ी फिल्म

सुपरस्टार चिरंजीवी की लेटेस्ट फिल्म मन शंकरा वरा प्रसाद गारु 12 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म ने बॉर्डर 2 की चर्चा के बीच 296.1 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. जबकि फिल्म का बजट केवल 200 करोड़ का था. वहीं भारत में यह कमाई 214.35 करोड़ थी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com