साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा 27 मार्च को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट (Ram Charan B'day) किया. साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाले राम चरण आज साउथ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में से एक हैं. अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. एक साल पहले ही उनकी फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर सम्मान भी मिला है. राम चरण अपनी असल जिंदगी काफी लग्जरियस है. उनके पास लग्जरी गाड़ियों का काफिला और आलीशान विला है. उनकी बर्थडे पर आइए जानते हैं राम चरण की लाइफस्टाइल के बारें में...
1,300 करोड़ है नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण एक साल में 30 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर लेते हैं. अपनी एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं. ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के लिए उन्होंने 45 करोड़ रुपए लिए थे. राम चरण हैदराबाद के सबसे अमीर खानदान से आते हैं. फेमस तेलुगु स्टार चिरंजीवी के बेटे हैं और हैदराबाद में ही फैमिली के साथ रहते हैं. यह घर बेहद आलीशान है. इसकी कीमत 30 करोड़ या उससे ज्यादा आंकी जाती है. इसके अलावा उनका मुंबई में भी एक बंगला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ 1,300 करोड़ है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
बिजनेसमैन भी हैं राम चरण
राम चरण न सिर्फ एक जबरदस्त एक्टर बल्कि बेहतरीन बिजनेसमैन भी हैं. उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है. वह त्रूजेट एयरलाइन्स के चैयरमैन भी हैं. इसमें उन्होंने 127 करोड़ रुपए निवेश किए हैं. वहीं, हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब के भी रामचरण मालिक हैं.
लग्जरी लाइफ जीते हैं रामचरण
राम चरण को लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद हैं. उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं. रामचरण के कार कलेक्शन में 5.8 करोड़ की एस्टन मार्टिन, BMW 7 सीरीज, मर्सिडीज बेंज एस क्लास और रेंज रोवर वोग जैसी धांसू गाड़ियां हैं. इन सभी गाड़ियों की कीमत ही करोड़ों में हैं. राम चरण को महंगी घड़ियां पहनने का शौक है. उनके पास 30 घड़ियां हैं, जो बेहद लग्जरी और महंगी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं