साउथ में यूं तो हर साल सैकड़ों फिल्में बनती आ रही हैं. पिछले कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने लोगों का ध्यान खींचा है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिली है. लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब साउथ की फिल्में ज्यादा कमाई नहीं कर पाती थीं. उस दौर में किसी फिल्म का दस करोड़ कमाना भी बड़ी बात थी. लेकिन फोटो में दिखाई दे रहे इस एक्टर की बदौलत 1992 में आई एक फिल्म ने दस करोड़ कमाए थे और ऐसा करने वाली पहली तेलुगु फिल्म बन गई थी. इसी फिल्म के चलते इसे बच्चन से भी बड़ा स्टार का खिताब मिला. कहते हैं इस एक्टर को वीक मैगजीन ने नई मनी मेकिंग मशीन का लेबल दिया था. अगर आप इसे अभी भी पहचान नहीं पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं.
साउथ में मेगास्टार कहा जाता है एक्टर
जी हां, ये फोटो साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले एक्टर चिरंजीवी की है. चिरंजीवी टॉलीवुड के ऐसे एकमात्र एक्टर हैं जिन्होंने फिल्मों में सोलो भूमिकाओं के साथ साथ डबल और यहां तक कि ट्रिपल रोल भी किए और संयोग ये रहा कि ऐसे किरदार वाली सभी फिल्में हिट रहीं और सौ दिन से ज्यादा तक थिएटरों में धूम मचाती रहीं. चिरंजीवी की हिट फिल्म हराना मोगुड ऐसी पहली तेलुगु फिल्म थी जिसने दस करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. इस फिल्म में उनके साथ नगमा की जोड़ी बनी थी.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
हिंदी फैंस का भी दिल जीतते आए हैं चिरंजीवी
आंध्र प्रदेश में पैदा हुए चिरंजीवी में साउथ में जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने तेलुगु के साथ साथ तमिल, कन्नड़ और यहां तक कि कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले चिरंजीवी पद्मभूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं. चिरंजीवी ने बॉलीवुड मूवी प्रतिबंध में काम किया था जिसमें उनके अपोजिट जूही चावला थी. चिरंजीवी की कुछ साउथ फिल्मों को हिंदी के फैंस ने भी भरपूर प्यार दिया है. इन फिल्मों में इंद्र दि टाइगर, आचार्य, दिलेर, शंकर दादा, स्टालिन शामिल हैं. चिरंजीवी अब फिल्मों में नहीं दिखते हैं लेकिन उनके बेटे रामचरण को साउथ इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा मिला हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं