विज्ञापन

बंटवारा 1947 देखने की कर रहे प्लानिंग? सनी देओल ने बताया किस माइंडसेट के साथ देखने जाएं फिल्म

सनी देओल की बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म देखने से पहले एक्टर ने दर्शकों को खास सलाह दी है. उन्होंने बताया कि किस तरह के माइंडसेट के साथ यह फिल्म देखने जाने पर इसकी कहानी और भावनाओं से बेहतर जुड़ा जा सकता है.

बंटवारा 1947 देखने की कर रहे प्लानिंग? सनी देओल ने बताया किस माइंडसेट के साथ देखने जाएं फिल्म
सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने NDTV से की खास बातचीत

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज था. खास बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर ने इसकी कहानी और टोन को काफी हद तक सामने रख दिया है. ऐसे में सवाल है कि आखिर किस माइंडसेट के साथ दर्शकों को यह फिल्म देखने जाना चाहिए? इस्जा जवाब NDTV से बातचीत में खुद सनी देओल ने दे दिया है.

'ट्रेलर पसंद आया तो ही फिल्म देखने जाएं'

‘बंटवारा 1947' को लेकर सबसे सीधी बात यही है कि अगर ट्रेलर देखकर आप एक्साइटेड हुए हैं, तभी फिल्म देखने जाएं. सनी देओल ने कहा, "अगर आको फिल्म का ट्रेलर एक्साइटिंग लगा, आपसे कनेक्ट कर रहा है, तो आप फिल्म देखने जा सकते हैं". गौरतलब है कि यह सनी देओल की ऐसी फिल्म नहीं है, जिसमें उनके पुराने अंदाज वाले जबरदस्त एक्शन, डायलॉगबाजी और ‘गदर' जैसा मास एंटरटेनमेंट हर वक्त देखने को मिले. फिल्म का केंद्र बंटवारे की त्रासदी, इंसानियत और उस दौर में पैदा हुई नफरत के बीच रिश्तों की कहानी है. सनी देओल इसमें सिकंदर मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं, जो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखता है. 

सनी देओल का बदला हुआ अंदाज

‘बंटवारा 1947' सनी देओल के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनकी हालिया फिल्मों से अलग जोनर में जाती है. ‘गदर 2' के बाद 2025 में उनकी ‘जाट' आई और 2026 की शुरुआत में ‘बॉर्डर 2' रिलीज हुई. दोनों फिल्मों में उनका एक्शन और मास हीरो वाला अंदाज प्रमुख रहा. इसके मुकाबले ‘बंटवारा 1947' में उनसे एक अलग तरह की परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है. फिल्म का ड्रामा किरदारों और परिस्थितियों से निकलता है, सिर्फ एक्शन से नहीं.

NDTV से खास बातचीत में क्या बोले सनी?

फिल्म की रिलीज के मौके पर सनी देओल ने NDTV से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ‘बंटवारा 1947' के साथ-साथ अपने पिता धर्मेंद्र और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई पहलुओं पर बात की. फिल्म को लेकर उनकी बातचीत से भी यही संकेत मिलता है कि यह उनके लिए महज एक और फिल्म नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कहानी है.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘दादी ने बंटवारे के दौरान बचाई थी एक लड़की की जान', सनी देओल ने सुनाया परिवार का अनसुना किस्सा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Batwara 1947
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com