विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

Super 30 Box Office Collection Day 6: 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Super 30 Box Office Collection: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है.

Super 30 Box Office Collection Day 6: 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
Super 30 Box Office Collection Day 6: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का धमाल
  • ऋतिक रोशन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी
  • छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
  • गणतिज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है फिल्म
नई दिल्ली:

Super 30 Box Office Collection Day 6: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. विकास बहल के निर्देशन में बनी ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है. बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने रिलीज होने के छठे दिन यानी गुरुवार को भी सिनेमाघरों में अच्छी-खासी कमाई की. फिल्मी सूत्रों के अनुसार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ने छठे दिन करीब 6 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' ने अब तक 71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली  है. हालांकि अभी इसके आधिकारिक आंकड़ें आने बाकी हैं. 

दीपिका पादुकोण ने बहन के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा यह खूबसूरत मैसेज

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का एक्सपेरिमेंट दर्शकों को काफी लुभा रहा है. फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' ने शुक्रवार (पहले दिन 12 जुलाई) को 12 करोड़ रुपये की , मंगलवार और बुधवार को कमाई में धीमी रफ्तार दर्ज की गई. सोमवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये, मंगलवार को 7 करोड़ रुपये तो बुधवार को केवल 6 करोड़ रुपये की कमाई की.

इन एक्ट्रेसेस ने लिया बेबाक फैसला, एक ने छोड़ी फिल्म तो दूसरी ने ठुकराया विज्ञापन- जानें क्या है वजह

बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' का काफी इंस्पायरिंग है. इस फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan) की परफॉर्मेंस को काफी सराहना मिल रही है. ऋतिक रोशन आनंद के किरदार में अच्छे लगे हैं. लेकिन कहीं-कहीं उनकी बिहारी भाषा थोड़ी तंग महसूस हो रही है. फिल्म में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग ठीक-ठाक है. क्रिटिक्स के साथ-साथ फैन्स का  भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super 30 Box Office Collection Day 6, Super 30 Box Office Collection, Super 30 Bumper Opening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com