बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और फैशन दीवा सनी लियोनी इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही है. सनी मालदीव की खूबसूरत लोकेशन के बीच अपनी फैमिली के साथ की छुट्टियां बिताते हुए बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. वैकेशंस के दौरान सनी का हर अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है. मालदीव की हर लोकेशन पर सनी हर पल को एंजॉय कर रही है. इसके साथ ही वह इंस्टाग्राम पर भी हरेक पल को अपडेट भी कर रही हैं. लंबे समय बाद सनी का हॉट और बोल्ड अंदाज इंटरनेट का पारा चढ़ा रहा है. हाल ही में एक वीडियो सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनका क्यूट और स्वीट अंदाज लोगों के होश उड़ा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सी ग्रीन कलर की शार्ट ड्रेस में एंजल लग रही हैं सनी
सनी लियोनी ने अपने इंस्टा अकाउंट से मस्ती भरे वॉक करते हुए का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. कुछ सेकेंड्स के इस वीडियो क्लिप में सनी मस्ती भरे अंदाज में रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं और पूरे स्वैग के साथ लोगों को फ्लाइंग किस देती हुई दिखाई दे रही हैं. सनी के इस वीडियो में क्यूटनेस और स्वीटनेस साफ झलक रही है. हमेशा की तरह इस वीडियो में भी सनी लियोनी बेहद खूबसूरत और कमाल की लग रही हैं. उन्होंने सी ग्रीन कलर का शॉर्ट ड्रेस कैरी किया हुआ है. उसके साथ ही मैचिंग हेयर बैंड और काला चश्मा उनके कूल लुक को कंप्लीट करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में चारो तरफ ग्रीनरी नजर आ रही है. सनी लिओनी ने अपने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Love This Place'.
मालदीव में दिखे सनी के अलग-अलग अंदाज
मालदीव सनी लियोनी की हॉट और सिज़लिंग फोटो देखने को मिल रही हैं जो लगातार फैंस का दिल जीत रही है. सनी ने इससे पहले पीच कलर की बिकनी में एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बेहद हॉट लग रही थीं. इसके अलावा पूल साइड ब्रेकफास्ट करते हुए की भी एक तस्वीर उन्होंने फैंस के लिए साझा की थी. इस बीच उन्होंने व्हाइट ड्रेस पहने हुए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. सनी के इस नए वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर 10 लाख 81 हजार बार देखा जा चुका है और ढाई हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. लोग रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर सनी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं