बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सनी लियोन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सनी ने अपने स्पेशल सॉन्ग से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई हैं. फैन्स भी उनके इस अंदाज और स्टाइल को खूब पसंद करते हैं. सनी लियोन सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. वो फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो से भी काफी चर्चाओं में रहती हैं. अकसर इंटरनेट पर उनके डांस वीडियो वायरल होते हैं. हालही में उन्होंने फैन्स के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सनी जमीन पर लोट लगा रही हैं. सनी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
जमीन पर लोट लगाते हुए वीडियो किया शेयर
सनी लियोन ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सनी जमीन पर लोट लगाती हुई नजर आ रही हैं. ये वीडियो उनकी शूटिंग सेट का हैं. वीडियो में सनी पहले जमीन पर लोट लगा रही होती हैं फिर अचानक उठ कर खड़ी हो जाती है और अपने कपड़े झटकने लगती हैं. इस वीडियो में उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'काम पर एक सामान्य दिन!'. सनी का ये मजेदार वीडियो देख फैन्स फनी इमोजी के साथ खूब कमेंट कर रहे हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सनी लियोन की आने वाली फिल्म
सनी लियोन के इस फनी वीडियो को अब तक 771 हजार बार देखा चूका है. साथ ही इस पर 2,321 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. वहीं उनके काम की बात करें तो, सनी लियोन जल्द ही फिल्म 'शिरो' में नजर आने वाली हैं. उनकी ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे 4 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं