विज्ञापन
This Article is From May 04, 2020

सनी लियोन की कटी उंगली तो पति डेनियल वीबर की हो गई हालत खराब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

सनी लियोन (Sunny Leone) की किचन में काम करते वक्त उंगली कट गई, जिसे देख उनके पति डेनियल वीबर (Daniel Weber) की भी हालत खराब हो गई.

सनी लियोन की कटी उंगली तो पति डेनियल वीबर की हो गई हालत खराब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
सनी लियोन (Sunny Leone) की किचन में काम करते वक्त कट गई उंगली
  • सनी लियोन की किचन में काम करते वक्त कट गई उंगली
  • एक्ट्रेस के पति की हो गई हालत खराब
  • सनी लियोन का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों लॉकडाउन के कारण घर में ही अपना समय बिता रही हैं. वह अकसर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती हैं. लेकिन बीते दिन किचन में काम करते वक्त एक्ट्रेस की उंगली कट गई, जिसे देख उनके पति डेनियल वीबर की भी हालत खराब हो गई. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सनी लियोन अपनी कटी उंगली को लेकर परेशान होती नजर आ रही हैं. वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

सनी लियोन (Sunny Leone) ने अपने पति के साथ प्रैंक करने की कोशिश की. उन्होंने वीडियो में दिखाया कि वह अपने पति के साथ प्रैंक करने के लिए उंगली कटने का नाटक करेंगी. इसी तरह सनी ने अपनी दो उंगली मोड़कर स्लेप पर रखी और अपने पति को आवाजें लगानी शुरू कर दीं, साथ ही यह भी जताया कि उनकी उंगलियां कट चुकी हैं. जैसे ही उनके पति वहां आए, सनी लियोन को देखकर उनकी हालत खराब हो गई. हालांकि, एक्ट्रेस ने आखिर में बता दिया कि यह केवल एक प्रैंक था. सनी लियोन और डेनियल वीबर का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

सनी लियोन (Sunny Leone) ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "यह सच में हुआ था. लॉल, एपिक." इसके आगे उन्होंने लिखा, "वॉर्निंग: इस वीडियो को बनाने में कोई भी उंगली नहीं कटी थी." बता दें कि इससे पहले भी सनी लियोन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह प्रैंक की तैयारी करती नजर आ रही थीं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि यह कोई कुकिंग वीडियो नहीं है, बल्कि प्रैंक के लिए तैयारियां की जा रही हैं. बता दें कि सनी लियोन लॉकडाउन में भी अकसर सुर्खियां बटोरती हैं. वह अकसर अपने परिवार के साथ भी वीडियो साझा करती हैं, जिसमें वह उनके साथ मस्ती करती नजर आती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Video, Daniel Weber, Sunny Leone Video With Husband, Sunny Leone Prank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com