विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

Box Office : बॉर्डर और गदर ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखी थी सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई थीं फ्लॉप, आपने देखी ?

90 के दशक में सनी देओल की एक्शन के साथ ही रोमांटिक फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आईं. हालांकि उनकी कई फिल्में अच्छे रिव्यू और दमदार रोल के बावजूद कमर्शियली फेल हो गईं. आज हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Box Office : बॉर्डर और गदर ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखी थी सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई थीं फ्लॉप, आपने देखी ?
इन फिल्मों में भी दिखी थी सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस
नई दिल्ली:

सनी देओल अपनी पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं. इसके पहले गदर 2 से उन्होंने फिल्मों में धमाकेदार वापसी की थी. गदर 2 और बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों ने हाल ही में उनके बॉक्स ऑफिस पर रुतबा बढ़ाया. 90 के दशक में सनी देओल की एक्शन के साथ ही रोमांटिक फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आईं. हालांकि उनकी कई फिल्में अच्छे रिव्यू और दमदार रोल के बावजूद कमर्शियली फेल हो गईं. आज हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

अर्जुन पंडित (1999)

अर्जुन पंडित में सनी देओल की ज़बरदस्त एक्शन-ड्रामा परफॉर्मेंस होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने लगभग ₹11.43 करोड़ कमाए. रिलीज़ के समय फिल्म ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया लेकिन बाद में ये एक कल्ट क्लासिक बनी.

यतीम (1988)

जे.पी. दत्ता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अपने सीरियस टोन के लिए याद की जाती है. फिल्म को क्रिटिक्स ने नोटिस किया लेकिन कमर्शियली हिट नहीं रही. सनी देओल ने फिल्म में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी थी.

सलाखें (1998)

फिल्म में सनी देओल एंग्री यंग मैन अवतार में नजर आए थे, जो आगे चलकर उनके इमेज बिल्डिंग में मददगार रही. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई. लगभग ₹9.34 करोड़ कमाए  और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई (2003)

इस बड़े बजट की स्पाई थ्रिलर ने देश में लगभग ₹26+ करोड़ कमाए. इसकी कमाई को ज़्यादा लागत की वजह से उम्मीद से कम माना गया. फिल्म के म्यूजिक और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ हुई.

घायल: वन्स अगेन (2016)

कल्ट क्लासिक घायल का सीक्वल होने के कारण इस फिल्म से ज़्यादा उम्मीदें थी और इसका प्रमोशन भी जबरदस्त तरीके से किया गया. फिल्म ने लगभग ₹35.7 करोड़ कमाए. हालांकि फिल्म ओरिजनल फिल्म की तरह असर नहीं दिखा पाई.

मोहल्ला अस्सी (2018)

वाराणसी में सेट इस पॉलिटिकल-सोशल सटायर को कॉन्ट्रोवर्सी और देरी का सामना करना पड़ा. बॉक्स ऑफिस पर महज ₹1.64 करोड़ रुपए ही कमा पाई. हालांकि फिल्म अपने सब्जेक्ट और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में रही.

ब्लैंक (2019)

सनी के सधे हुए रोल वाली इस थ्रिलर फिल्म ने लगभग ₹5.15 करोड़ कमाए. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत, होस्ट किया पिंकथॉन, लिखा- 'शिव डिसिप्लिन में हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol Underrated Films, Sunny Deol, Sunny Deol Underrated Film, Sunny Deol 90s Movies, Sunny Deol Movies Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com