Sunny Deol Holi: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को आपने अक्सर काफी सीरियस मूड में देखा होगा. चाहें फिल्मों की बात करें या असल जिंदगी की सनी देओल की पर्सनैलिटी ऐसी है कि लोग उनसे मजाक करने से थोड़ा डर ही लगता है. सनी अक्सर काफी खामोश और सीरियस ही रहते हैं. लेकिन होली की इस रौनक के बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सनी पाजी का वो मूड देखने को मिल रहा है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे. सनी पाजी जमकर होली खेल रहे हैं, अपने को स्टार्स के साथ मस्ती कर रहे हैं और खिलखिला कर हंस रहे हैं. हालांकि ये वीडियो भी करीब 3 साल पुराना है जब पाजी की फिल्म ‘गदर 2' रिलीज हुई थी.
वीडियो देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान
देओल लवर्स और धरम हेमा फैन पेज पर वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि ‘गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पहले सनी पाजी को जमकर रंग लगाते हैं, हालांकि एक्टर उनसे बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन बच नहीं पाते. इसके बाद वो अपने को-एक्टर उत्कर्ष शर्मा को रंग लगाते हैं और कसकर पकड़ लेते हैं. अब सनी पाजी ने किसी को कसकर पकड़ा है तो छुड़ा पाना कितना मुश्किल है ये तो आप जानते ही हैं, उत्कर्ष भी यहां खुद को सनी देओल से छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं पर नाकाम हो रहे हैं. लास्ट में सभी क्रू मेंबर्स होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आ रहे हैं. लोग इस वीडियो का काफी पसंद कर रहे हैं.
इस साल होली का रंग हुआ फीका
इस वीडियो में तो एक्टर जमकर होली खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार देओल परिवार की होली थोड़ी फीकी रहने वाली है. क्योंकि धर्मेंद्र के गुजरने के बाद ये पहली होली होगी जो देओल परिवार उनके बिना मनाएगा. ऐसे में शायद एक्टर के घर पर वो रौनक ना दिखे. हालांकि पापा के जाने के बाद एक्टर और पूरे परिवार ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा किया है. फिर चाहे वो हेमा मालिनी का किसी इवेंट में शिरकत करना हो या सनी और बॉबी का फिल्में प्रमोट करना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Deol, Sunny Deol Holi Video, Holi 2026, Deol Family Holi, Sunny Deol Holi, Sunny Deol Gadar 2 Holi, Sunny Deol Holi Masti