विज्ञापन

रामायणम् में हनुमान बनेंगे सनी देओल, ट्रेलर में दिखे गायब तो फैंस हुए निराश, जानें क्या है कारण 

रामायण के ट्रेलर में हनुमान के रोल में सनी देओल के ना होने से फैंस के बीच काफी निराशा है. हालांकि इसके पीछे वजह का खुलासा खुद बंटवारा 1947 एक्टर कर चुके हैं.  

रामायणम् में हनुमान बनेंगे सनी देओल, ट्रेलर में दिखे गायब तो फैंस हुए निराश, जानें क्या है कारण 
सनी देओल क्यों रामायण के ट्रेलर से रहे गायब

4000 करोड़ी रामायण का ट्रेलर आ गया है, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्टर और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. वहीं ट्रेलर में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश नजर आए. जबकि रकुलप्रीत सिंह, अरुण गोविल और विवेक ओबरॉय जैसे किरदारों की भी झलक देखने को मिली. लेकिन एक रोल, जो नजर नहीं आया वह थे राम भक्त हनुमान. इस किरदार को सनी देओल निभाने वाले हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने निराशा जाहिर की कि आखिर क्यों उनकी झलक नहीं दिखाई. लेकिन आइए आपको हम वजह बताते हैं. 

रामायण के ट्रेलर में क्या था?

'रामायण: पार्ट 1' के 4 मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर की शुरूआत यश के किरदार रावण से होती है. सिर ढके हुए दरवाजे से गुजरते हुए यश कहते हैं, 'तुम्हारा नया राजा'. इसके बाद वो घोषणा करते हैं कि देव लोक, पृथ्वी लोक और पाताल लोक तीनों में अब एक ही राजा होगा. वहीं लंका, रावण का पुष्पक विमान और उसकी सत्ता दिखाई जाती है. इसके बाद विष्णु अवतार, रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में घोड़े पर सवार और पिता दशरथ बने अरुण गोविल और कैकेयी बनी लारा दत्ता की भी झलक देखने को मिलती है. वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण (रवि दुबे), शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा नजर आए. हालांकि हनुमान के रोल में सनी देओल नजर नहीं आए. 

ये भी पढे़ं- 'मुझको राणाजी माफ करना 2.0' गाने पर आया ममता कुलकर्णी का रिएक्शन, कहा- पुराना गाना जहन में बसा हुआ है

हनुमान के रोल सनी देओल के ना दिखने का कारण

पिछले दिनों दिल्ली के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल नजर आए. उन्होंने कहा था. "मैंने अभी तक फिल्म पर बहुत कम काम किया है. अभी लंबा सफर तय करना बाकी है. हनुमान जी का किरदार निभाने का मौका देने के लिए मैं वाहेगुरु जी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. उनका किरदार (हनुमान) निभाना आसान नहीं है, लेकिन यह एक शानदार अनुभव होगा क्योंकि वे मासूम, मजबूत और शक्तिशाली हैं."

रामायणम् के बारे में 

रामायणम् फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हांस जिमर ने तैयार किया है.  फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दीपावली 2026 और दूसरा पार्ट दीपावली 2027 में आएगा. वहीं फिल्म का बजट 4000 करोड़ है, जिसकी चर्चा पिछले काफी दिनों से है. 

ये भी पढ़ें- शोले एक्टर सचिन पिलगांवकर का खुलासा, हथेली पढ़ने वाले ने संजीव कुमार की मौत को लेकर की थी ये भविष्यवाणी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Sunny Deol, Hanuman, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com