विज्ञापन

राज कपूर की जिद, मुकेश की आवाज और शंकर-जयकिशन का संगीत, 70 साल बाद भी नहीं भूला ये गीत

राज कपूर की जिद पर बना यह गीत आज भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. मुकेश की आवाज और शंकर-जयकिशन के संगीत से सजा यह नगमा 70 साल बाद भी लोगों की जुबान पर है और दुनियाभर में पसंद किया जाता है.

राज कपूर की जिद, मुकेश की आवाज और शंकर-जयकिशन का संगीत, 70 साल बाद भी नहीं भूला ये गीत
70 साल बाद भी यादगार है राज कपूर का ये गाना

बॉलीवुड के कुछ गाने मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रहे, ये देश की पहचान बने. ऐसा ही एक गाना, आज से 71 साल पहले आया था, जिसमें शो मैन राज कपूर एकदम अलग और अनोखे अंदाज में नजर आए थे. ये गाना उस दौर में तो सुपरहिट रहा ही था, आज भी देशभक्ति के सबसे चर्चित गीतों में गिना जाता है. इस गाने को मुकेश ने गाया था और राज कपूर ने अपने कमाल के अभिनय से इसमें जान डाल दी थी. गाना केवल भारत में ही नहीं रूस, चीन और कई अन्य देशों में काफी पॉपुलर हुआ.  

कौन सा है वो गाना?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो 1955 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘श्री 420' का गाना है, "मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी, सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी". इस गाने के बोल ही आपको देशभक्ति के रस में घोल देते हैं. आज भी ये गाना देशभक्ति और भारतीय पहचान का प्रतीक माना जाता है. इस गीत को गीतकार शैलेन्द्र ने लिखा था और इसे संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था. गाने को मशहूर सिंगर मुकेश ने अपनी आवाज से सजाया. इस गाने के सफल होने से राज कपूर के साथ मुकेश की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी.

मनोरंजन नहीं कुछ और भी था गाने का मकसद

ऐसा कहा जाता है कि राज कपूर चाहते थे कि यह गीत सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रहे, बल्कि दुनिया को यह संदेश दे कि भले ही भारतीय लोग विदेशी चीजें इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन उनका दिल और पहचान हिंदुस्तानी ही रहेगा. यही वजह थी कि गाने के बोल में "दिल है हिंदुस्तानी" जैसी लाइन को शामिल किया गया था.

विदेशों में भी पॉपुलर हुआ गाना

फिल्म रिलीज होने के बाद यह गाना सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि रूस, चीन और कई अन्य देशों में भी बेहद लोकप्रिय हुआ. राज कपूर की फिल्मों और मुकेश की आवाज का जादू विदेशों तक पहुंच गया था. आज भी ये गाना देशभक्ति की अलख जगाता है.    

यह भी पढ़ें: एसडी बर्मन का वो गाना, जिसकी धुन पर बने 6 हिट गाने, लता से किशोर कुमार तक ने दी आवाज, 34 साल तक चलता रहा जादू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kapoor, Mukesh, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com