विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की इक्का, धुरंधर के बाद रहमान डकैत की पहली फिल्म

बॉर्डर 2 एक्टर सनी देओल और धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना को आमने सामने देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि दोनों नेटफ्लिक्स की इक्का में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट आ गई है.

नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की इक्का, धुरंधर के बाद रहमान डकैत की पहली फिल्म
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सनी और अक्षय की इक्का
Netflix
नई दिल्ली:

बॉर्डर 2 से धूम मचाने वाले सनी देओल और धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार से फैंस का दिल जीतने वाले अक्षय खन्ना को ओटीटी पर देखने के लिए तैयार हो जाइए. पिछले दिनों नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म इक्का का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने सामने नजर आए थे. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने जानकारी दी है कि इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट सामने आते ही फैंस ने एक्साइटमेंट जाहिर करना शुरू कर दिया है. इस तरह धुरंधर के बाद रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की यह पहली रिलीज होगी. वहीं सनी देओल की फिल्मों की आने वाले समय में लंबी कतार है.

10 जुलाई को आएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की इक्का

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस कोर्ट रूम ड्रामा की रिलीज डेट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, 'तारीख आ गई है. कानून के खेल में इक्का जल्द उतरेगा. देखें इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर.' इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है. अक्षय खन्ना को लेकर खूब कमेंट किए गए हैं और लोग कह रहे हैं कि अक्षय खन्ना मेन सेंसेशन हैं.

ये भी पढ़ें- 25 साल पहले इस फिल्म को भारत में मिली थी 100 प्रतिशत ओपनिंग, एक्ट्रेस बोली- धुरंधर और धुरंधर 2 से भी ज्यादा लोगों ने देखा

इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना दिखेंगे आमने सामने

इक्का एक कोर्ट केस ड्रामा है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने सामने नजर आएंगे. वहीं इसके साथ ही कुछ पुराने घाव खुलेंगे. अक्षय और सनी देओल के अलावा फिल्म में तिलोत्तमा शोम अहम किरदार में नजर आएंगी. फिल्म को अलकायमी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म सनी देओल का ओटीटी डेब्यू होने वाला है. 

सनी देओल और अक्षय खन्ना के बारे में 

सनी देओल बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने 2023 में दमदार कमबैक किया है. उनकी गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. वहीं 691 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. इसके बाद 2025 में उनकी फिल्म जाट आई, जो सेमी-हिट साबित हुई. वहीं 2026 में रिलीज हुई बॉर्डर 2 भी सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद अब फैंस की नजरें इक्का पर हैं. 

अक्षय खन्ना बॉलीवुड में इन दिनों रहमान डकैत के नाम से चर्चा में हैं. दरअसल, धुरंधर में उन्होंने यह किरदार निभाया था, जिसके चलते उनकी काफी तारीफें हुईं. वहीं फैंस की नजरें अब उनकी अपकमिंग फिल्मों में टिकी हैं, जिसमें इक्का का नाम भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल के बचपन में था रंगा बिल्ला का खौफ, प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड की सीरीज में दिखी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ikka Movie, Akshaye Khanna, Sunny Deol, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com