विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2022

VIDEO: 'शादी कब है' पूछने पर सुनील शेट्टी ने दिया ऐसा जवाब हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग, बोले- अन्ना जैसा कोई नहीं !

Suniel Shetty: अथिया और के एल राहुल के शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बारे में जब एक रिपोर्टर ने अन्ना से सवाल किया तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. 

VIDEO: 'शादी कब है' पूछने पर सुनील शेट्टी ने दिया ऐसा जवाब हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग, बोले- अन्ना जैसा कोई नहीं !
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सुनील शेट्टी अपनी सादगी के अलावा अपने ग्रेट सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं. सुनील शेट्टी के डाउन टू अर्थ नेचर के लोग दीवाने हैं. सुनील शेट्टी फिल्मों में एक्टिव न होते हुए भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे एयरपोर्ट पर एक छोटे बच्चे के साथ खेलते नजर आए थे. सुनील शेट्टी के अलावा लोग उनकी बेटी अथिया शेट्टी की शादी को लेकर भी खूब एक्साइटेड हैं. अथिया और के एल राहुल के शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बारे में जब एक रिपोर्टर ने अन्ना से सवाल किया तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. 

विरल भयानी के पेज से सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में जब पैप एक्टर से अथिया की शादी को लेकर सवाल पूछती है तो वे बहुत ही मजेदार जवाब देते हैं. जब रिपोर्टर सुनील शेट्टी से पूछते हैं, 'शादी कब है?' तो एक्टर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'अरे अब ये शादी...मेरी तो हो गई बेटा. अच्छा अथिया की. जल्दी होगी जल्दी होगी'. ये कहते हुए सुनील शेट्टी अंदर चले जाते हैं. इस वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'अन्ना जैसा कोई नहीं है सच'. तो एक अन्य लिखते हैं, 'देव अभी अंजलि के गम से उबरे नहीं लगता है'. तो वहीं एक और यूजर लिखते हैं, 'सुनील शेट्टी का ह्यूमर नेक्स्ट लेवल है. वी लव यू सर'. इस तरह से लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, Suniel Shetty Viral Video, Suniel Shetty Funny Video, Suniel Shetty Latest Video, Suniel Shetty On Athiya Shetty Marriage, Suniel Shetty On Athiya K L Rahul Marriage, Suniel Shetty Age, Suniel Shetty News, Suniel Shetty Funny Video With Paparazzi, Athiya Shetty, Athiya Shetty Marriage, Athiya Shetty And K L Rahul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com