विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

'सुई धागा' में अनुष्का को देखने के बाद मंत्रमुग्ध हुए विराट कोहली, बोले- ममता ने चुराया मेरा दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का कहना है कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की नई फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' ने उनका दिल चुरा लिया है.

'सुई धागा' में अनुष्का को देखने के बाद मंत्रमुग्ध हुए विराट कोहली, बोले- ममता ने चुराया मेरा दिल
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) - (फाइल फोटो)
  • विराट कोहली ने देखी 'सुई धागा'
  • फिल्म देखकर मंत्रमुग्ध हुए विराट
  • बोले- ममता ने चुराया मेरा दिल
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का कहना है कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की नई फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' ने उनका दिल चुरा लिया है. विराट का कहना है कि उन्हें अनुष्का पर गर्व है. विराट ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि उन्होंने फिल्म देखी है और यह फिल्म रोलर-कोस्टर राइड की तरह है. फिल्म में अभिनेता वरुण धवन प्रमुख भूमिका में हैं. विराट ने ट्वीट कर कहा, "मैंने बीती रात दूसरी बार 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' देखी और मुझे यह पहली बार से कहीं ज्यादा अच्छी लगी. काफी भावुक उतार-चढ़ाव वाली फिल्म है और फिल्म में सभी ने शानदार काम किया है."

सलमान खान ने सुई धागा हाथ में उठाकर दिखाया ऐसा कारनामा, वरुण धवन बोल पड़े- शर्म करो...

विराट ने कहा कि फिल्म में वरुण और अनुष्का ने बेहतरीन काम किया है. उन्होंने आगे लिखा, "मौजी बेहतरीन था लेकिन ममता के किरदार ने मेरा दिल चुरा लिया. उनके किरदार से आपको प्यार हो जाएगा. अनुष्का तुम पर गर्व है. इस फिल्म को देखने नहीं भूलें, दोस्तो." 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' शुक्रवार को रिलीज हुई थी. 
वरुण-अनुष्का ने फिल्म के लिए कपड़ा कारखाने में किया काम, शेयर की ये बात

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'सुई धागा' के स्पेशल स्क्रीनिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी पहुंचे. गुरुवार को मुंबई में 'सुई धागा' (Sui Dhaaga) की स्क्रीनिंग के दौरान विराट कोहली समेत कई स्टार्स भी पहुंचे. 'सुई धागा' फिल्म को लेकर अनुष्का-वरुण ने मेड इन इंडिया के कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाते हुए प्रमोशन किया. यह फिल्म 28 सितंबर को देश के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है. स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अनुष्का शानदार ड्रेस में दिखाई दीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sui Dhaaga, Virat Kohli, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com