विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2023

मां गौरी की साड़ी में हुस्न परी लगीं शाहरुख की लाडली, सुहाना खान के अंदाज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

इंस्टाग्राम पर सुहाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अलाना पांडे के संगीत फंक्शन से निकलती हुई नजर आ रही हैं.

मां गौरी की साड़ी में हुस्न परी लगीं शाहरुख की लाडली, सुहाना खान के अंदाज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
मां की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं सुहाना खान
नई दिल्ली:

इस समय बी-टाउन में अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे की शादी के फंक्शन चल रहे हैं, जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शिरकत करने पहुंचे. इस दौरान कई सारे सेलिब्रिटीज ने पब्लिक अपीयरेंस देकर सुर्खियां बटोरी, जिसमें सबसे ज्यादा जिक्र अगर किसी का हो रहा है तो वह SRK की बेटी सुहाना खान का, जो हाल ही में अपनी मां की साड़ी पहने गजब की खूबसूरत लगीं. सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ, जिसे देखकर आपकी आंखें भी जगमगा जाएंगी.

इंस्टाग्राम पर सुहाना खान का वीडियो शेयर किया गया है. इसमें वो अलाना पांडे के संगीत फंक्शन से निकलती हुई नजर आ रही हैं. इसके बैकग्राउंड में शाहरुख खान का मशहूर गाना आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं प्ले हो रहा है. इस वीडियो में सुहाना खान बेहद ही खूबसूरत सिल्वर कलर की ट्रांसपेरेंट सीक्विंस की साड़ी पहनी हुई हैं और उसके साथ उन्होंने एक स्लीवलैस हैवी ब्लाउज कैरी किया है. अपने लुक को बहुत ही मिनिमल रखते हुए उन्होंने कानों में डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने हैं और बालों को खुला छोड़ा हैं.

बता दें कि सुहाना खान की यह साड़ी उनकी मां गौरी खान की है, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले ही कैरी किया था. उसके साथ गौरी ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था. वहीं, सुहाना ने इसे अपने स्टाइल में अलग ढंग से कैरी किया. सोशल मीडिया पर सुहाना खान के इस लुक की खूब तारीफ हो रही है. सुहाना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कोई उन्हें ग्लैमरस कह रहा है, तो कोई उनकी तारीफ के पुल बांध रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan In Saree, Alanna Panday Wedding, Suhana Khan In Alana Panday Wedding, Suhana Khan Video, Suhana Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com