विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2021

सुहाना खान ने बॉडीकॉन ड्रेस में दोस्तों संग दिया पोज, Photos में दिखा शाहरुख खान की बेटी का स्टाइलिश लुक

सुहाना खान (Suhana Khan) की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बॉडीकॉन ड्रेस में अपने दोस्तों संग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं.

सुहाना खान ने बॉडीकॉन ड्रेस में दोस्तों संग दिया पोज, Photos में दिखा शाहरुख खान की बेटी का स्टाइलिश लुक
सुहाना खान (Suhana Khan) ने बॉडीकॉन ड्रेस में दिया पोज
  • सुहाना खान ने दोस्तों संग बॉडीकॉन ड्रेस में दिया पोज
  • न्यूयॉर्क में यूं एंजॉय करती नजर आईं शाहरुख खान की बेटी
  • सुहाना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैx वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) फिल्मों से दूर होने के बावजूद अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और वहां रहते हुए भी वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उनकी कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बॉडीकॉन ड्रेस में अपने दोस्तों संग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

सुहाना खान (Shah Rukh Khan) की फोटो में उनका लुक और स्टाइल देखने लायक है. फोटो में सुहाना खान दोस्तों संग एंजॉय करते हुए और ग्लैमरस स्टाइल में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करे हुए सुहाना खान ने लिखा, "बाद में, नहीं अभी..." बॉडीकॉन टू पीस ड्रेस में सुहाना खान का स्टाइल और अंदाज लाजवाब लग रहा है. वहीं दोस्तों के साथ सुहाना खान काफी खुश भी नजर आ रही हैं. उनकी इन तस्वीरों पर अनन्या पांडे की मम्मी भावना पांडे ने भी कमेंट किया. उन्होंने सुहाना की तस्वीरों को देख फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है. 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है सुहाना खान (Shah Rukh Khan) ने अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी शाहरुख खान की बेटी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. हाल ही में सुहाना खान खान हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी करे के लिए न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं. शाहरुख खान और अबराम खान उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने भी पहुंचे थे. बता दें कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण सुहाना खान मुंबई वापस आ गई थीं, लेकिन स्थिति के ठीक होते ही सुहाना खान न्यूयॉर्क वापस लौट गईं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photos, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Photos, Suhana Khan Pose In Bodycon Dress, Suhana Khan Pose In Two Piece Bodycon Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com