विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2020

सुहाना खान दोस्तों संग पार्टी करती आईं नजर, Photo हो रही है वायरल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपने दोस्तों संग पार्टी करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है Photo.

सुहाना खान दोस्तों संग पार्टी करती आईं नजर, Photo हो रही है वायरल
सुहाना खान (Suhana Khan) की फोटो हुई वायरल
  • सुहाना खान की फोटो हुई वायरल
  • दोस्तों संग पार्टी करती नजर आईं शाहरुख खान की बेटी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) फिल्मों से दूर रहने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुहाना खान के फोटो और वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में सुहाना खान (Suhana Khan Photo) की एक और फोटो सबका खूब ध्यान खींच रही है. इस फोटो में सुहाना खान अपनी दोस्त के साथ पार्टी में मस्ती करती नजर आ रही हैं. बता दें, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Daughter) की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. 

मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाकर करीना कपूर के शो में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा...देखें Video


सुहाना खान (Suhana Khan) के इस फोटो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. सुहाना खान की इस फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इस फोटो में  शाहरुख खान की बेटी ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में वह अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं. 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को हुआ भयंकर सिरदर्द, तो ट्विटर पर मांगी मदद, फैन्स बोले- इसने नहीं बचना...देखें Tweet

बता दें कि सुहाना खान (Suhana Khan) अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. उनका स्टाइल हो या अंदाज, सोशल मीडिया पर छा जाता है. बीते साल ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद सुहाना खान अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रही हैं. दूसरे स्टार किड्स की तरह वह भी बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश करेंगी. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photo, Suhana Khan Party With Friends, Suhana Khan Photos, Suhana Khan Photo Viral, Suhana Khan Photos Viral, Suhana Khan At Newyork, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com