बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिर एक बार नया पोस्ट शेयर किया है. इस बार तड़के सुबह 26 साल पुराने गाने के साथ उन्होंने ऐसे खास इंसान के साथ फोटो शेयर की, जिसे उन्होंने अपना बड़ा भाई बताया. खास बात यह है कि वह ना तो शाहरुख खान हैं और ना हीं आमिर खान. बल्कि वह बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने 80 के दशक से आज तक बॉलीवुड में कई हिट फिल्में की हैं. आप सोच रहे हैं कि आखिर वह हैं कौन. तो हम आपको बताते हैं यह और कोई नहीं बल्कि संजू बाबा यानी संजय दत्त हैं, जिनके साथ सलमान खान ने दो फोटो शेयर की हैं और अपना बड़ा भाई बताया है.
संजू बाबा को बताया बड़ा भाई
इंस्टाग्राम पर संजय दत्त को गले लगाते हुए दो तस्वीरों के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, बाबा फॉरेएवर बाबा और बाबा, बाबा होता है. संजू बाबा है हम सब के बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, भगवान जीसस सब इस आदमी को खुश रखे, आइ लव यू बाबा.
Babaaaa for ever baba aur baba ,baba hota hai. Sanju baba hai hum sab ka baba n Sanju baba now apne bacchon ka baba , mera bada bhai Sanjay Dutt, Allah,Bhagwan Jesus sab iss Aadhmi ko khush rakhain, I love you Baba. pic.twitter.com/chd2ZBdnFJ
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 31, 2026
ये भी पढे़ं- रामायणम् के ट्रेलर में आपने देखा शूर्पणखा का पति? जिसे रावण ने उतारा था मौत के घाट,1200 करोड़ है एक्टर की नेटवर्थ
सलमान खान ने बयां की फिलींग
इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने अपनी फिलिंग्स बयां की है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 2000 में रिलीज हुई फिल्म चल मेरे भाई को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था, जिसमें करिश्मा कपूर के अलावा सलमान खान और संजय दत्त लीड रोल में थे. यह कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त और सलमान खान भाई बने थे.
सलमान खान के बारे में
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि काफी चर्चा में है, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा सलमान खान का मचअवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 की भी शुरूआत होने वाली है, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं. हालांकि इससे पहले सलमान खान भाई सोहेल खान से प्राइम वीडियो के अलायंस शो में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते हाल ही में उन्हें सेट पर स्पॉट किया गया था.
ये भी पढ़ें- गुलजार ने लिखा था 51 साल पुराना गाना, इसी फिल्म के दौरान टूटी थी एक साल की शादी, बना टूटे दिल का सहारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं