विज्ञापन

Spiderman Box Office Collection Day 2: पहले दिन धुरंधर और पठान को टॉम हॉलेंड की फिल्म ने पछाड़ा, 2nd डे भी बनाया स्पाइडर मैन ने रिकॉर्ड

Spiderman Box Office Collection Day 2: स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने पहले दिन जहां रणवीर सिंह और शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ा तो वहीं दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

Spiderman Box Office Collection Day 2: पहले दिन धुरंधर और पठान को टॉम हॉलेंड की फिल्म ने पछाड़ा, 2nd डे भी बनाया स्पाइडर मैन ने रिकॉर्ड
SpiderMan Box Office Collection Day 2 टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन की भारत में 100 करोड़ कमाई
नई दिल्ली:

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2: टॉम हॉलेंड और जेंडाया की फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग भारत में हासिल की थी, जिसके चलते धुरंधर और पठान का रिकॉर्ड टूट गया था. वहीं अब दूसरे दिन भी हॉलीवुड फिल्म का जलवा देखने को मिला, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. खास बात यह है कि दुनियाभर में फिल्म ने 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल कर ली है, जिसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म पर हॉलीवुड फिल्म भारी पड़ रही है. 

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का दूसरे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन 16,902 शोज के साथ 49.35 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 59.03 करोड़ रहा. हालांकि पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 18.6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. लेकिन फिर भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- गुलजार ने लिखा था 51 साल पुराना गाना, इसी फिल्म के दौरान टूटी थी एक साल की शादी, बना टूटे दिल का सहारा

स्पाइडर मैन ने तोड़ा धुरंधर और पठान का पहले दिन रिकॉर्ड

पहले दिन की कमाई की बात करें तो 72.44 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने ओपनिंग डे पर भारत में किया था. जबकि नेट कलेक्शन 60.60 करोड़ था. वहीं यह सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म थी, जिससे पहले एवेंजर्स एंडगेम (53.60 करोड़ नेट) और अवतार द वे ऑफ वॉटर (48.75 करोड़ नेट) था. वहीं भारतीय फिल्मों की बात करें तो पठान (67.19 करोड़) और धुरंधर पार्ट वन (28.60 करोड़) था. 

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का वर्ल्डवाइड और हिंदी भाषा में कलेक्शन

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने 17 करोड़ का कलेक्शन हिंदी भाषा में कर लिया है. जबकि तमिल में 2.25 करोड़ और तेलुगू में 2 करोड़ का कलेक्शन हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो पहले दिन 1000 करोड़ की दुनियाभर में कमाई फिल्म ने हासिल की थी.  

ये भी पढ़ें- शाहरुख या आमिर नहीं इस सुपरस्टार को गले लगाकर सलमान खान ने बताया 'बड़ा भाई', शेयर की फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SpiderMan Brand New Day, Spiderman, Bollywood, Tom Holland, Dhurandhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com