विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2022

‘श्रीवल्ली’ ने अपने ‘पुष्पा’ को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका भी दिल

अल्लू अर्जुन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है.

‘श्रीवल्ली’ ने अपने ‘पुष्पा’ को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, क्यूट अंदाज जीत लेगा आपका भी दिल
श्रीवल्ली अपने पुष्पा के साथ
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच पुष्पा की को-स्टार रश्मिका मंदाना ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है. उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे @alluarjun... मेरी पुष्पा.. दुनिया आपको पहले से ही प्यार करती है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस बर्थडे पर दुनिया के कोने-कोने के लोग आपसे प्यार करते हैं. आपके लिए केवल प्यार और तारीफ सर.. आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं.अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना सुकुमार की पुष्पा: द राइज में नजर आए थे. यह फिल्म दिसंबर में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही. 

d2s1if78

 बता दें कि रश्मिका मंदाना ने भी इसी हफ्ते अपना जन्मदिन मनाया और उन्होंने हाल ही में तलपति विजय के साथ एक फिल्म की घोषणा की है.  रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी कि उन्होंने साथ में फिल्म साइन की है. रश्मिका ने इस बारे में लिखा है-  आप में से बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं विजय सर और एटली सर की फिल्म का हिस्सा हूं, मुझे उम्मीद है कि मुझे जल्द ही उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा. मैं आप सभी से इस तरह का समर्थन देखकर अभिभूत हूं. मैं निश्चित रूप से जल्द ही उनके साथ काम करूंगी. मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं. 

रश्मिका ने विजय के साथ फिल्म के मुहूर्त  से कुछ फोटो भी शेयर की हैं. एक फोटो में रश्मिका मंदाना फिल्म   के मुहूर्त पर विजय की नजर उतारती दिखाई दे रही हैं. फैंस को दोनों की ये फोटो खूब पसंद आ रही है. रश्मिका ने इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा वह सालों से विजय को देख रही थीं और अब उनके साथ एक्टिंग करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. रश्मिका और विजय ने सेट पर टीम के लोगों के सात पूजा की. साथ ही उन्होंने एक साथ फोटो के लिए पोज भी दिया.  

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी. अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका एक फिल्म है

ये भी देखें  : मुंबई: जाह्नवी कपूर जिम सेशन के बाद हुईं स्‍पॉट, मिस्‍टर एंड मिसेज माही में आएंगी नजर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Age, Rashmika Mandanna Airport Look, Rashmika Mandanna Allu Arjun, Rashmika Mandanna Biography, Rashmika Mandanna Birthday, Rashmika Mandanna Black, Rashmika Mandanna Black Dress, Rashmika Mandanna Black And White Photo, Rashmika Mandanna Bold Images, Rashmika Mandanna Black Strapless Gown Look, Rashmika Mandanna Bollwood Movies, Rashmika Mandanna Bold Looks, Rashmika Mandanna Bollywood Debut, Rashmika Mandanna Bollwyood Movie, Rashmika Mandanna Bollywood Film, Rashmika Mandanna Bollywo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com