विज्ञापन

कृति सेनन की तारीफ के चक्कर में रश्मिका मंदाना के मुंह से निकली गाली, कॉकटेल 2 इवेंट का वीडियो देख फैन्स शॉक्ड

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म के एक सॉन्ग लॉन्च इवेंट में रश्मिका ने ऐसा कुछ कह दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े.

कृति सेनन की तारीफ के चक्कर में रश्मिका मंदाना के मुंह से निकली गाली, कॉकटेल 2 इवेंट का वीडियो देख फैन्स शॉक्ड
रश्मिका मंदाना के मुंह से सरेआम निकली गाली

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म के एक सॉन्ग लॉन्च इवेंट में रश्मिका ने ऐसा कुछ कह दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. दरअसल, इवेंट के दौरान रश्मिका अपनी को-स्टार कृति सेनन की तारीफ कर रही थीं और इसी बीच उनके मुंह से गलती से एक अंग्रेजी गाली निकल गई. यह सुनते ही माहौल हल्का-फुल्का हो गया और फैंस के साथ मीडिया भी हंसने लगी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: गोविंदा के इवेंट में जमकर हंगामा, एक्टर के बाउंसर्स ने की धक्का-मुक्की, एक्टर को करना पड़ा बीच-बचाव

क्या बोली रश्मिका मंदाना

वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका, कृति की खूबसूरती और पर्सनैलिटी की तारीफ करते हुए काफी एक्साइटेड नजर आ रही थीं. बातों-बातों में उन्होंने कहा कि कृति बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें देखकर उनके मुंह से अचानक अंग्रेजी गाली गाली निकल गई. हालांकि, रश्मिका ने तुरंत अपनी गलती पर रिएक्ट किया और हंसने लगीं. वहां मौजूद लोगों ने भी इस पल को काफी एन्जॉय किया. वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

लोग दे रहे हैं रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस रश्मिका के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी राय भी दे रहे हैं.  बता दें कि ‘कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म साल 2012 में आई ‘कॉकटेल' की फ्रेंचाइजी का हिस्सा मानी जा रही है और इसकी कहानी एक नए लव ट्रायंगल पर आधारित बताई जा रही है.

कॉकटेल ने मचाई थी धूम

सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'कॉकटेल' 13 जुलाई 2012 को रिलीज हुई थी. होमी अदजानिया निर्देशित और इम्तियाज अली लिखित इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा का बजट लगभग 35-45 करोड़ था. फिल्म ने भारत में 71-74 करोड़ नेट (लगभग 96-101 करोड़ ग्रॉस) और विदेशों में अच्छी कमाई करते हुए विश्व स्तर पर 125-126 करोड़ का कारोबार किया. प्रीतम के गानों, आकर्षक लोकेशन्स और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर 'कॉकटेल' 2012 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हुई और बॉक्स ऑफिस पर 'हिट' का वर्डिक्ट हासिल किया. आज भी यह स्टाइलिश रोमांस का बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna Abuse Video, Rashmika Mandanna Abuse, Cocktail 2, Rashmika Mandanna, Kriti Sanon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com