विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द हो रहा खत्म, आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रही तुलसी वीरानी की कहानी

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर दर्शकों की पुरानी यादें ताजा करने वाला शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' खत्म हो रहा है. बहुत जल्द तुलसी छोटे पर्दे से विदा लेगी.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द हो रहा खत्म, आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रही तुलसी वीरानी की कहानी
खत्म हो रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
Social Media
नई दिल्ली:

भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और यादगार परिवारों में से एक को फिर से दर्शकों के बीच लाने वाला ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अब अपनी इमोशनल एंडिंग की तरफ बढ़ रहा है. इस शो की वापसी ने जहां पुराने दर्शकों की यादों को ताजा किया, वहीं नई पीढ़ी को भी तुलसी विरानी और विरानी परिवार की दुनिया से रूबरू कराया. जैसे-जैसे कहानी अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है, दर्शकों को भावनाओं, पारिवारिक रिश्तों और कई अहम मोड़ों से भरपूर एपिसोड देखने को मिल सकते हैं, जो हमेशा से इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी की पहचान रहे हैं. 

खत्म होने जा रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'

एक बार फिर कहानी के केंद्र में मौजूद तुलसी विरानी अपने मूल्यों, दृढ़ता और परिवार को साथ रखने की भावना के साथ दर्शकों के दिलों को छूती नजर आएंगी. ऐसे में जब दर्शक एक बार फिर इस प्रतिष्ठित किरदार को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं, शो की एंडिंग एक ऐसी विरासत का जश्न मनाने जैसा होगी, जिसने वर्षों से भारतीय टेलीविजन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखी है.

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी केवल एक शो की वापसी नहीं थी बल्कि लंबे समय बाद स्मृति ईरानी भी छोटे पर्दे पर लौटी थीं. इस शो की शुरुआत को लेकर भी फैन्स में खासी एक्साइटमेंट थी और अब जब खत्म हो रहा है तो फैन्स इमोशनल हैं. लेकिन एक बात है जो आपको पता होनी चाहिए 'क्योंकि...' जरूर खत्म हो रहा है लेकिन इस शो का स्पिन ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' जियो हॉटस्टार पर चलता रहेगा. इस शो में कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसमें तुलसी की बहुओं के साथ परिवार आगे बढ़ेगा और कहानी जारी रहेगी. देखना होगा दर्शक आगे चलकर इस शो को कितना प्यार मिलता है.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: रश्मिका-शाहिद-कृति की कॉकटेल 2 पास कर गई मंडे टेस्ट, कमाई 50 करोड़ पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Tulsi Virani, Jio Hotstar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com