विज्ञापन

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: रश्मिका-शाहिद-कृति की कॉकटेल 2 पास कर गई मंडे टेस्ट, कमाई 50 करोड़ पार

Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन के लीड रोल वाली कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर सही रफ्तार से आगे बढ़ ही है और इसका सीधा असर कमाई पर दिख रहा है.

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: रश्मिका-शाहिद-कृति की कॉकटेल 2 पास कर गई मंडे टेस्ट, कमाई 50 करोड़ पार
Cocktail 2 Box Office Collection Day 4
Social Media
नई दिल्ली:

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4: 'कॉकटेल 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऑफीशियली 50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार (22 जून) को उम्मीद के मुताबिक वीकडे पर रफ्तार थोड़ी हल्की पड़ी और शाम तक लगभग 6.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई हुई. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने शुक्रवार (19 जून) को 13.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 16.25 करोड़ रुपये और रविवार को 17.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी. चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर, भारत में कॉकटेल 2 का टोटल नेट कलेक्शन अब 53.85 करोड़ रुपये हो गया है. 

वीकेंड की तेजी के बाद जरा धीमी हुई रफ्तार

कॉकटेल 2 के अभी देश भर में 8,540 शो में चल रहे हैं जबकि रविवार को 10,462 शो चल रहे थे. चौथे दिन कुल ऑक्यूपेंसी 14% रही, जो तीसरे दिन के 29% की तुलना में कम है. यह वीकेंड के बाद होने वाली आम गिरावट को दिखाता है. हिंदी (2D) वर्शन ने सोमवार (22 जून) को कुल 14.33% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. मॉर्निंग शो 10.31% ऑक्यूपेंसी के साथ शुरू हुए, जो रविवार के 15.15% से काफी कम थे. दिन के दौरान ऑक्यूपेंसी में सुधार हुआ, जो दोपहर में 16.15% और शाम के शो के दौरान 16.54% तक पहुंच गई, जिससे पता चलता है कि दिन के बाद के समय में वॉक-इन ऑडियंस (बिना पहले से टिकट बुक किए आने वाले दर्शक) के नंबर बढ़िया रहे.

'कॉकटेल 2' का बजट

होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी 'कॉकटेल 2' साल 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' की अगली कड़ी है. फिल्म की कहानी कुणाल और दिया के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके लंबे समय से चल रहे रिश्ते में तब खटास आ जाती है जब उनकी पुरानी दोस्त एली अचानक वापस लौट आती है. फिल्म के बजट की बात करें तो विकिपीडिया पर दिए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को बनाने में 150 करोड़ रुपये लगे हैं. फिल्म को अपना बजट वसूल करने के लिए थोड़ी रफ्तार पकड़नी होगी. 

कॉकटेल 2 के डायरेक्टर की आखिरी हिट फिल्म

डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बतौर डायरेक्टर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म बीइंग साइरस से की थी. इसके बाद साल 2012 में कॉकटेल लेकर आए. फाइंडिंग फैनी, अंग्रेजी मीडियम, मर्डर मुबारक इनकी कुछ फिल्मों में शामिल हैं. हिट की बात करें तो होमी की आखिरी हिट साल 2012 में आई कॉकटेल ही थी. अब देखना होगा कि कॉकटेल 2 की कमाई कितना आगे बढ़ती है और ये सक्सेसफुल की लिस्ट में शामिल हो पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 Review: प्यार, धोखे और बदले की दिलचस्प कहानी लेकर आई सीरीज, 4 एपिसोड में खेल खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cocktail 2, Shahid Kapoor, Kriti Sanon, Rashmika Mandanna, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com