विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2025

ना साईं पल्लवी ना ही रश्मिका मंदाना रामायण की सीता के लिए पहली पसंद थी ये एक्ट्रेस, दे चुकी है 1200 करोड़ की हिट फिल्म

यश की केजीएफ 2 सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने फिल्म बॉक्स पर बवाल काट दिया था. केजीएफ 2 में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में नजर आईं थीं. केजीएफ 2 की सक्सेस के बाद श्रीनिधि को एक बड़ा रोल ऑफर हुआ था.

ना साईं पल्लवी ना ही रश्मिका मंदाना रामायण की सीता के लिए पहली पसंद थी ये एक्ट्रेस, दे चुकी है 1200 करोड़ की हिट फिल्म
KGF 2 के बाद श्रीनिधि शेट्टी को ऑफर हुआ था रामायण में सीता का रोल
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण खूब सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में यश रावण का रोल निभाते नजर आएंगे. हालांकि साई फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया था. साथ ही बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए क्यों मना कर दिया था.

श्रीनिधि शेट्टी ने दिया था स्क्रीन टेस्ट
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में श्रीनिधि ने कहा-मैंने रामायण के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया और उनसे मिली. मुझे याद है कि मैंने तीन सीन बहुत अच्छे से तैयार किए थे. उन्होंने भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया और उन्हें मेरा टेस्ट बहुत पसंद आया. मैंने सुना था कि यश उसी समय रामायण का हिस्सा थे.

श्रीनिधि ने इस वजह से रोल के लिए किया मना
श्रीनिधि ने कहा- उस समय ही KGF 2 रिलीज हुई थी और हमारी जोड़ी हिट थी. लोग इस जोड़ी को पसंद कर रहे थे और ये पूरी रामायण की बात दो महीने के अंदर ही हो गई. मुझे लग रहा था कि अगर वो रावण का किरदार निभाएंगे और मैं सीता का, तो हम दोनों एक दूसरे के विरोधी होंगे ना. लोग हमें बस इतने प्यार से साथ में देखेंगे, और फिर लोग शायद हमें फिर से साथ में देखकर खुश हो जाएंगे, लेकिन एक दूसरे के खिलाफ. तो, कहीं न कहीं मुझे लगा कि ये सेट हो भी सकता है और नहीं भी.

श्रीनिधि ने भी रामायण में साईं पल्लवी को देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा- लेकिन, मुझे लगता है कि साई पल्लवी एक बेहतरीन च्वाइस हैं और मैं उन्हें फिल्म में सीता के रूप में देखना पसंद करूंगी. जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं, जब कुछ काम करता है, तो यह बहुत अच्छा होता है. जब कुछ काम नहीं करता है, तो ये वंडरफुल होता है, क्योंकि आपके लिए कुछ बेहतरीन दरवाजे खुले होंगे.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayan, Sai Pallavi, Nitesh Tiwari Ramayana, Srinidhi Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com