विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

Video: फनी मूड में श्रीदेवी की बेटी, दोस्त ने निकाला कैमरा तो जाह्नवी कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में शामिल जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक पुरानी वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह बेहद मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रही हैं.

Video: फनी मूड में श्रीदेवी की बेटी, दोस्त ने निकाला कैमरा तो जाह्नवी कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
जाह्नवी कपूर
  • जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल
  • फनी अंदाज में दिखीं श्रीदेवी की बेटी
  • 'धड़क' के बाद 'तख्त' में आएंगी नजर
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की डेब्यू फिल्म 'धड़क (Dhadak)' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. आलम यह है कि अब जाह्नवी कपूर के पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है. जल्द ही वह धर्मा प्रोडक्शन्स की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी. फिल्मों के अलावा जाह्नवी फैशन की दुनिया में अपने कदम जमा रही हैं. इसी बीच उनका एक पुरानी वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें जाह्नवी काफी मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रही हैं.

जाह्नवी कपूर पहली बार बनीं शो स्टॉपर, लेकिन उससे पहले वायरल हो गया ये Funny Video

जाह्नवी कपूर के फैन क्लब ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें किसी इवेंट में पहुंचीं जाह्नवी फनी मूड में देखी जा सकती है. इसमें उनकी कोई करीबी तस्वीर या वीडियो लेने की कोशिश में हैं, जवाब में जाह्नवी अपनी जीभ दिखते हुए उन्हें चिढ़ा रही हैं. मस्ती करते में मग्न जाह्नवी को बाद में इस बात का इल्म होता है कि उनकी दोस्त यह वीडियो इंस्टा स्टोरी के लिए बना रही हैं.

देखें, वीडियो...
Video: श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुई जाह्नवी कपूर, 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग पर रो पड़ी...

हाल ही में जाह्नवी ग्रेजिया मैग्जीन के कवर पर दिखाई दीं. ग्रेजिया के लिए जाह्नवी ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया है. इसके बिहाइंड-द-सीन्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on



 

श्रीदेवी की बेटियां बनी फैशन शो की स्पॉटलाइट, ग्लैमरस लुक में दिखीं सैफ अली खान की बेटी...


बता दें, जाह्नवी ने अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'धड़क' से जरिए की. मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक 'धड़क' में उनकी जोड़ी ईशान खट्टर के साथ जमी. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Viral Video, Sridevi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com