विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

डेब्यू से पहले श्रीदेवी की बेटी बनीं रिसेप्शनिस्ट, जिम में करती नजर आईं ऐसा काम

कैटरीना कैफ ने इंस्टा स्टोरी पर जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह जिम के रिसेप्शन पर कॉल रिसीव करती नजर आ रही हैं.

डेब्यू से पहले श्रीदेवी की बेटी बनीं रिसेप्शनिस्ट, जिम में करती नजर आईं ऐसा काम
कैटरीना कैफ ने जारी की जाह्नवी कपूर की यह तस्वीर
  • 'धड़क' से डेब्यू करने जा रहीं जाह्नवी कपूर
  • रिसेप्शनिस्ट बनीं जाह्नवी, कैटरीना ने पोस्ट की तस्वीर
  • एक ही जिम में ट्रेनिंग ले रहीं कैटरीना और जाह्नवी
नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में से एक हैं. जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं और कुछ ही दिनों में फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगी. इसी बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह रिसेप्शनिस्ट की तरह दिखाई दे रही हैं. कैटरीना कैफ ने इंस्टा स्टोरी पर जाह्नवी की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह जिम के रिसेप्शन पर कॉल रिसीव करती नजर आ रही हैं. इसे शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, "जिम में एक बेहद खूबसूरत रिसेप्शनिस्ट आ चुकी हैं." पोस्ट में उन्होंने जाह्नवी को टैग किया है.  

पहली बार मां श्रीदेवी को लेकर बोलीं जाह्नवी कपूर; Video Viral
 
जाह्नवी कपूर को देख टूट पड़े फैन्स, कोई लगा नाचने तो किसी ने पकड़ा हाथ- देखें वीडियो

कैटरीना फिटनेस फ्रीक हैं और वह कई सालों से फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला से ट्रेनिंग ले रही हैं. जाह्नवी को भी यास्मीन के साथ ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा चुका है. सभवंत यह तस्वीर यास्मीन के जिम की हो सकती है.
 
जाह्नवी-खुशी से अंशुला-शनाया तक, सोनम कपूर की बहनों ने मेहंदी फंक्शन में बरपाया कहर

बता दें, जाह्नवी अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'धड़क' से करने जा रही हैं. नेशनल अवॉर्ड विनर मराठी फिल्म 'सैराठ' की इस ऑफिशियल हिंदी रीमेक में जाह्नवी की जोड़ी ईशान खट्टर के साथ जमेगी. 20 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है.

VIDEO: जाह्नवी की शॉपिंग करने के लिए दुबई में रूकी थी श्रीदेवी ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Katrina Kaif, Sridevi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com