विज्ञापन

श्रीदेवी ने 36 साल पुराने इस गाने में लिए थे 13 एक्ट्रेसेस के रूप, बनीं हेमा-रेखा-मीना-मधुबाला, बप्पी लाहिरी का म्यूजिक आशा ने किया सदाबहार

1990 की एक फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसा गाना किया था, जिसमें वो एक-दो नहीं बल्कि 13 हीरोइन्स का रूप लेती हैं. इसके बाद इस गाने में अपना नाम लेकर एक्ट्रेस खुद को ही ट्रिब्यूट भी देती हैं.

श्रीदेवी ने 36 साल पुराने इस गाने में लिए थे 13 एक्ट्रेसेस के रूप, बनीं हेमा-रेखा-मीना-मधुबाला, बप्पी लाहिरी का म्यूजिक आशा ने किया सदाबहार
श्रीदेवी का 36 साल पुराना यह गाना आज भी है आइकोनिक

श्रीदेवी को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. उनकी एक्टिंग से लेकर, उनकी खूबसूरती और डांस तक के लोग दीवाने थे. उनकी हर अदा उनके फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती थी. श्रीदेवी एक समय न केवल हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, बल्कि कई टॉप एक्टर्स के मुकाबले भी ज्यादा चार्ज करती थीं. 1990 की एक फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसा गाना किया था, जिसमें वो एक-दो नहीं बल्कि 13 हीरोइन्स का रूप लेती हैं. इसके अलावा शायद ही कोई और गाना हो, जिसमें एक्ट्रेस ने खुद को ही ट्रिब्यूट दिया हो.

श्रीदेवी ने लिया 13 एक्ट्रेसेस का लुक

हम बात कर रहे हैं 'मैं लगती हूं श्रीदेवी' गाने की. ये गाना 1990 की फिल्म नाकाबंदी का है. गाना खुद श्रीदेवी पर फिल्माया गया है. गाने में श्रीदेवी ने उस दौर की सभी टॉप एक्ट्रेसेस का लुक पर्दे पर उतारा है. इस गाने में श्रीदेवी ने मधुबाला, नरगिस, नूतन, जीनत अमान, मुमताज, साधना, हेमा मालिनी और रेखा जैसी 13 मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स को रीक्रिएट किया था. उनके चुलबुले अंदाज और अदाओं ने गाने को आइकॉनिक बना दिया.

इस गाने को आशा भोसले ने गाया था और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था. शुरुआत में इस गाने में अभिनेत्रियों की ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें दिखाई जाने वाली थीं, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर शिबू मित्रा इससे संतुष्ट नहीं थे. तब श्रीदेवी ने ये सजेशन दिया कि तस्वीरों की बजाय उन्हें खुद स्क्रीन पर उन तमाम हीरोइन्स के लुक्स को निभाना चाहिए और उन्होंने वैसा ही किया. यह गाना इस बात का सबूत था कि उस दौर में इंडस्ट्री में श्रीदेवी का स्टारडम किस ऊंचाई पर था.

जब धर्मेंद्र ने सेट पर मारा पंच

'नाकाबंदी' की शूटिंग के दौरान एक सीन में धर्मेंद्र को चुपचाप एक कोने में बैठना था. जबकि श्रीदेवी सदाशिव अमरापुरकर के साथ फ्लर्ट करती हैं. लेकिन गलती से धर्मेंद्र ने जोश में आकर सदाशिव को सचमुच घूसा मार दिया, जिससे वे सच में बेहोश हो गए थे. बाद में धर्मेंद्र ने इसके लिए माफी मांगी थी.

यह भी पढ़ें: वो वेब सीरीज जिसके आए सिर्फ 9 एपिसोड, मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज, लीड एक्टर ने अकेले निभाए 9 किरदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com