विज्ञापन

दसवीं में थी एक्ट्रेस जब छेड़छाड़ करने वाले का फोड़ दिया था सिर, बोलीं दो दिन बर्दाश्त किया लेकिन तीसरे दिन...

एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान उन्होंने याद किया कि कैसे कुछ लड़कों की वजह से वह अचानक इतनी हिंसक हुईं कि पत्थर मारकर सिर फोड़ डाला था.

दसवीं में थी एक्ट्रेस जब छेड़छाड़ करने वाले का फोड़ दिया था सिर, बोलीं दो दिन बर्दाश्त किया लेकिन तीसरे दिन...
एक्ट्रेस ने बताया ईव टीजर्स को कैसे सिखाया था सबक
Social Media
नई दिल्ली:

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस कयादु लोहार अपनी आने वाली तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ को-स्टार अथर्व मुरली और प्रीति मुकुंदन भी हैं. 'ग्लाटा तमिल' के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि जब वह दसवीं क्लास में थीं, तो उनके साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी. एक्टर ने बताया कि शुरू में तो वह चुप रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया.

कयादु लोहार ने छेड़छाड़ की घटना को याद किया

कयादु ने कहा, "जब मैं स्कूल में 10वीं क्लास में थी तो मैं अपने घर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी. रास्ते में कुछ लड़के मुझे परेशान करते थे. पहले दिन तो मैंने सोचा, 'ठीक है, छोड़ो'. दूसरे दिन भी मैंने वैसा ही किया. लेकिन तीसरे दिन मैं और बर्दाश्त नहीं कर पाई."

एक्ट्रेस ने याद किया, "मैं बहुत परेशान और गुस्से में थी, मैंने एक पत्थर उठाया और वो सीधे उसके सिर पर दे मारा और उसका सिर फोड़ दिया. उसके सिर से खून बहने लगा. मैं वहां से चली गई. मुझे नहीं पता कि आगे क्या हुआ, लेकिन... बहुत वॉयलेंट था. मुझे नहीं लगता कि किसी का सिर पत्थर से फोड़ना चाहिए. लेकिन मुझे ऐसा ही लगा और मैंने वही किया. शायद मैं देखने में 'पावम' (बेचारी) लगती हूं, ज्यादा बात नहीं करती, शांत रहती हूं. लेकिन जब कोई गलत काम करता है तो मुझे नहीं लगता कि आपको चुप रहकर सब सहना चाहिए. आपको उसका जवाब देना चाहिए."

कौन हैं कयादु लोहार?

कयादु ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है. फिल्मों में आने से पहले वह एक मॉडल थीं. उन्होंने 2021 में कन्नड़ फिल्म 'मुगिलपेटे' से डेब्यू किया. एक साल बाद उन्होंने मलयालम और तेलुगु फिल्मों 'पाथोनपाथम नूट्टंडु' और 'अल्लूरी' से डेब्यू किया. 2023 में उन्होंने मराठी फिल्म 'आई प्रेम यू' में काम किया. उन्हें 2025 में तमिल फिल्म 'ड्रैगन' से बड़ी पहचान मिली, जो उस भाषा में उनकी पहली फिल्म भी थी.

कयादु आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'फंकी' और मलयालम फिल्म 'पल्लीचट्टम्बी' में नजर आईं कायादु की तमिल फिल्म 'हृदयं मुरली' 10 जुलाई को रिलीज होगी. कायादु की तमिल में 'इम्मॉर्टल' और 'मंजनाथ्थी', मलयालम में 'आई एम गेम', 'खलीफा: द इंट्रो' और 'थारम', और तेलुगु में 'द पैराडाइज़' भी इस साल रिलीज होने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: वेलकम टू द जंगल पर हो रही नोटों की बरसात, अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eve Teasing, Entertainment, Bollywood, Eve Teasing Case, Kayadu Lohar Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com