विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल पर हो रही नोटों की बरसात, अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार के लीड रोल वाली फिल्म वीकडेज पर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

वेलकम टू द जंगल पर हो रही नोटों की बरसात, अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज के पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस करती नजर आई. मंगलवार (30 जून) को इस फिल्म ने वर्किंग डे पर शानदार बिजनेस किया, जिससे फिल्म लवर्स और मेकर्स दोनों खुश हैं. सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार यानी अपने चौथे दिन 9 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस किया. इससे फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 81 करोड़ 50 लाख हो गया है. वीकएंड के बाद भी मूवी की रफ्तार कम नहीं हुई, जो इसके मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ को दिखाता है.

क्यों चल रही है फिल्म?

•  डायरेक्टर अहमद खान की इस कॉमेडी दर्शक को खूब हंसा रही है. लॉजिक कम है लेकिन ये एक ऐसी फिल्म है जिसे आप देखकर, इंजॉय कर आसानी से भूल सकते हैं. कोई लोड नहीं.

•  अक्षय कुमार के अलावा 34 से ज्यादा सितारों की स्टार कास्ट ने फिल्म को अट्रैक्टिव बनाया है. हर मिनट एक नया कलाकार स्क्रीन पर है.

•  सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिज, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को मजबूती दी.

फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. नॉन-हॉलिडे डे पर भी इसकी कमाई बताती है कि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं. अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार सकती है. वेलकम टू द जंगल फिलहाल बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फैमिली ऑडियंस और मास एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन साबित हो रही है.

वेलकम टू द जंगल का बजट

अक्षय कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ बताया जा रहा है. अब अगर फिल्म की कलेक्शन अपनी मौजूदा रफ्तार से आगे बढ़ती है तो ये जल्द ही अपने बजट को वसूल कर जाएगी लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि बजट वसूलने के बाद फिल्म मुनाफे के नाम पर कितनी कमाई कर पाती है. 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में चोरी पर भड़का 'रामायण' के रावण का गुस्सा, बोले- इस घोर पाप की माफी नहीं, ईश्वर करेंगे न्याय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Welcome To The Jungle  box Office Collection, Suniel Shetty, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com