विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2021

Sooryavanshi Box Office Day 10: अक्षय कैटरीना की फिल्म का रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते में ही पहुंचेगी 200 करोड़

बीते शुक्रवार यानी 5 नंवबर 2021 को अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

Sooryavanshi Box Office Day 10: अक्षय कैटरीना की फिल्म का रिकॉर्ड, दूसरे हफ्ते में ही पहुंचेगी 200 करोड़
सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नई दिल्ली:

बीते शुक्रवार यानी 5 नंवबर 2021 को अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन लगभग 26.29 करोड़, दूसरे दिन 23.85 करोड़, तीसरे दिन 26.94 करोड़ की कमाई की. फिल्म रिलीज होने के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. 10वें दिन भी फिल्म की कमाई ताबड़तोड़ रही. 9वें दिन यानी शनिवार तक फिल्म ने कुल 137.84 करोड़ की कमाई कर ली थी. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 10वें दिन यानी रविवार को सूर्यवंशी ने 10 से 15 करोड़ की कमाई कर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म दूसरे हफ्ते में ही 200 करोड़ तक पहुंच जाएगी. 

गौरतलब है कि लगभग 2 वर्षों तक कोरोना महामारी की वजह से लगी हुई पाबंदियों की वजह से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रही थी. रोहित शेट्टी की फिल्म को आखिरकार थिएटरों में रिलीज होने का जबरदस्त फायदा मिलता हुआ दिख रहा है. बता दें, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को देशभर में 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 5200 स्क्रीन पर रिलीज की गई है.

बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि सूर्यवंशी इंडस्ट्री को महामारी से पहले वाली स्थिति में लगभग 80 फीसदी तक लाने में कामयाब हो गई है. रोहित शेट्टी की फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अजय देवगन और रणवीर सिंह फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं. इससे पहले भी रोहित शेट्टी की ‘सिंघम', ‘सिंघम 2' और ‘सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं.

ये भी देखें: आयुष्मान और वाणी ने किया फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का प्रमोशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sooryavanshi Box Office Day 10 Collection, Sooryavanshi Box Office 2nd Week Collection, Akshay Kumar, Katrina Kaif, Sooryavanshi Box Office Collection, Rohit Shetty, Ajay Devgn, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com