- प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद
- एक्टर ने मजदूरों को पहुचांया उनके घर
- शुरू की बस सेवा
लॉकडाउन (Lockdown) के कारण हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर (Migrant Workers) दूसरी शहरों में फंस गए हैं. जिसके कारण उनके सामने खाने और रहने की समस्या लगातार आ रही हैं. इसके चलते मजदूर अपने घरों का सफर पैदल चलकर तय करने पर मजबूर हैं. हालांकि, सरकार भी लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्न कर रही है. अब प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) सामने आए हैं. एक्टर ने बसों की सर्विस शुरू करवाकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया.
Thank u so much mere bhai https://t.co/0Kwt7y1UA2
— sonu sood (@SonuSood) May 11, 2020
संकट के इस समय में एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने बसों के अलावा मजदूरों को खाना भी मुहैया कराया. महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से अनुमति लेकर सोनू सूद ने बसों की सर्विस शुरू करवाई, जिसके तहत महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के गुलबर्गा के लिए 10 बसें मजदूरों को लेकर निकलीं. इस दौरान सोनू सूद खुद मजदूरों की मदद के लिए मौजूद रहे और उन्हें गुड बॉय कहा. बता दें, एक्टर ऐसा करके पहले भारतीय सेलेब्रिटी बनें हैं, जो प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) ने कहा, "मेरा मानना है कि वर्तमान समय में जब हम सभी इस वैश्विक आपदा का सामना कर रहे हैं, तो प्रत्येक भारतीय को अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ रहने का हक है. मैंने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार इसके लिए अनुमति ली है, ताकि इन प्रवासियों को बसों के जरिए उनके घरों तक पहुंचाया जा सके. महाराष्ट्र सरकार ने पेपर वर्क करने में मेरी काफी मदद की और साथ ही कर्नाटक सरकार ने भी प्रवासियों का वेलकम किया. मैं अपनी क्षमता के अनुसार अन्य राज्यों के लिए भी ऐसा ही करता रहूंगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं