विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

'प्यार का पंचनामा' की सीक्वल फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का First Look रिलीज, लव ट्रैंगल का तड़का

'प्यार का पंचनामा' की तीसरी सीक्वल फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का फर्स्ट लुक गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में लव ट्रैंगल देखने को मिलने वाला है.

'प्यार का पंचनामा' की सीक्वल फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का First Look रिलीज, लव ट्रैंगल का तड़का
  • 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का पोस्टर रिलीज
  • 'प्यार का पंचनामा' का सीक्वल है ये फिल्म
  • लव रंजन है फिल्म के डायरेक्टर
नई दिल्ली: 'प्यार का पंचनामा' की तीसरी सीक्वल फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का फर्स्ट लुक गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में लव ट्रैंगल देखने को मिलने वाला है. पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड बीच होने वाली नोंक-झोंक और इमोशनल ड्रामा देखने को मिल सकता है. बता दें कि यह फिल्म दिल्ली और उत्तर प्रदेश के नौजवनों के बीच होने वाले लव-ट्रैंगल को दिखाया गया है. फिल्म में इस बार स्टारकास्ट कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह है. नुसरत जहां दुल्हन की पोशाक में नजर आ रही हैं तो वहीं कार्तिक और सनी ने दूल्हे के कपड़े पहने हुए हैं.

पढ़ें: यह क्‍या! फिल्‍म के टाइटल की घोषणा पर ही आपस में झगड़ पड़े एक्‍टर! देखें वीडियो...

फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है तो वहीं फिल्म का प्रोडक्शन खुद लव रंजन, टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्णा कुमार और अंकुर त्यागी कर रहे हैं. यह अगले साल फिल्म 9 फरवरी 2018 को रिलीज होगी. बता दें कि 'प्‍यार का पंचनामा', 'प्‍यार का पंचनामा 2' जैसी सुपरहिट फिल्‍में देने के बाद तीनों नई कहानी के साथ जमकर कॉमेडी करने वाले हैं. पोस्टर रिलीज होने से पहले फिल्म की टाइटल को लेकर एक वीडियो भी आ चुका है. जिसमें कार्तिक, नुसरत और सनी आपस में काफी बहस करते हुए दिखाई दे रहे थे.

देखें वीडियो-



एक्‍ट्रेस नुसरत भरुचा फिल्‍म की घोषणा का ट्रेलर शुरू करती हैं लेकिन थोड़ी देर में ही कार्तिक इस बात से नाराज नजर आते हैं कि ट्रेलर की शुरुआत नुसरत कर रही हैं. इस फिल्‍म में कार्तिक सोनू का, सन्‍नी टीटू का और नुसरत स्‍वीटी का किरदार निभाने वाले हैं.

VIDEO: ये फिल्म नहीं आसां : अभिनेता कार्तिक आर्यन से खास मुलाकात


लव रंजन ने अपनी फिल्‍म के टाइटल को लोगों के सामने रखने का यह अनोखा और नया तरीका अपनाया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Ke Titu Ki Sweety, First Look, Pyaar Ka Punchnaama, Kartik Aaryan, Luv Ranjan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com