विज्ञापन

आमिर खान को सोनम वांगचुक ने कहा गजनी, पहली मुलाकात के बारे में बताकर खोली एक्टर की पोल

सोनम वांगचुक से मिलने को लेकर आमिर खान कहा था कि '3 इडियट्स बनाते समय वह वांगचुक को नहीं जानते थे. इसी को लेकर रील रेंचो ने मजाकिया अंदाज में उनकी पोल खोली है.

आमिर खान को सोनम वांगचुक ने कहा गजनी, पहली मुलाकात के बारे में बताकर खोली एक्टर की पोल
Sonam Wangchuk and Aamir Khan
instagram

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' और लद्दाख के मशहूर पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के कनेक्शन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कुछ समय पहले 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' आमिर खान ने -बीते दिनों छात्र आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर 26 दिनों से अधिक समय तक भूख हड़ताल पर रहे सोनम वांगचुक को लेकर सनसनी मचा दी 

 आमिर खान ने कहा था कि फिल्म '3 इडियट्स' का उनका आइकॉनिक किरदार 'फुंसुक वांगडू', लद्दाख के मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था. आमिर ने तो यहां तक दावा कर दिया कि फिल्म की शूटिंग और राइटिंग के दौरान न वे, न डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और न ही राइटर अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे.

आमिर के दावे पर वांगचुक जवाब 

मामले में असली ट्विस्ट तो तब आया जब असल जिंदगी के 'रेंचो' यानी सोनम वांगचुक ने आगे सफाई देते हुए कहा कि वे यह दावा नहीं कर रहे कि फिल्म उनकी सीधी बायोग्राफी थी,लेकिन इसे ही इंफ्लुएंस कहते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में आमिर के इस झूठ को सबसे सामने ले आए, जिससे पूरा इंटरनेट ठहाके लगाने लगा. उन्होंने कहा कि आमिर खान ने उनसे मुलाकात कर कई आइडिया लिए होंगे और बाद में अपने ग्रुप में चर्चा करते वक्त शायद यह बताना भूल गए कि वे यह आइडिया कहां से लेकर आए हैं. इसी वजह से '3 इडियट्स' के डायरेक्टर या को-राइटर को यह नहीं पता चल सका कि आमिर ने जो सुझाव दिए थे, वे उनके साथ हुई बातचीत से आए थे.

लंदन में दिया था बयान

दरअसल, यह पूरा विवाद सोनम वांगचुक और अभिनेता आमिर खान के बीच फिल्म '3 इडियट्स' के किरदार (फुंसुक वांगडू) को लेकर ताजा बयानबाजी और चर्चा जुलाई 2026 की है. जुलाई 2026 में लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने स्पष्ट किया कि 2009 में आई फिल्म '3 इडियट्स' का 'फुनसुक वांगडू' (रैंचो) वाला किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था . आमिर का दावा था कि फिल्म बनने के दौरान न तो वे, न ही निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही फिल्म के राइटर सोनम वांगचुक के बारे में जानते थे.

आपके  लिए और भी

'ए बिहारी, पिछले गेट से चढ़ो' समय रैना के प्रवासियों पर मजाक विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी, सुनाया दिल्ली का किस्सा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Sonam Wangchuk, 3 Idiots, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com