विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2019

सोनम कपूर बनीं देश की लकी चार्म, कहा-नींबू मिर्ची की किसे जरूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)' का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है. इस फिल्म की कहानी अनुजा चौहान के नोबेल पर आधारित है.

सोनम कपूर बनीं देश की लकी चार्म, कहा-नींबू मिर्ची की किसे जरूरत
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की फिल्म 'द जोया फैक्टर' का पोस्टर हुआ रिलीज
  • 'द जोया फैक्टर' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
  • सोनम कपूर और दलकीर सलमान फिल्म में आएंगे नजर
  • एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर शेयर किया पोस्टर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)' का पोस्टर रिलीज हो गया है. ये फिल्म अनुजा चौहान (Anuja Chauhan) के नोबेल 'द जोया फैक्टर' पर आधारित है. फिल्म एक लड़की की कहानी पर बेस्ड है, जो वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की लकी चार्म बन जाती है. हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसको खुद सोनम ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फिल्म की कहानी की तरह पोस्टर भी काफी दिलचस्प है. इस पोस्टर में सोनम ने देवी का रूप धारण किया हुआ है. एक्ट्रेस ने एक हाथ में बैट तो दूसरे हाथ में हेलमेट पकड़ा हुआ है.

सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले एक्‍टर्स की फोर्ब्‍स लिस्‍ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार, एक साल में की इतनी कमाई

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है. उन्होंने कहा, 'नींबू और मिर्ची की जरूरत किसे है, जब आपके पास जोया सोलंकी है. भारत की लकी चार्म अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है.' सोनम के इस मोशन पोस्टर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे  हैं. अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)' में सोनम कपूर के साथ दलकीर सलमान (Dulquer Salman) लीड किरदार निभाते नजर आएंगे.

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में बेटी श्वेता संग इस तरह नाचे थे अमिताभ बच्‍चन , Photos हुईं वायरल

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दलकीर की ये फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज होगी. इस दिलचस्प कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का फैन्स को काफी बेसब्री से इंतजार है. एक्ट्रेस अपनी फिल्म को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी समलैंगिक प्यार पर आधारित थी. आज भी समाज में समलैंगिकता को लेकर जागरूकता का अभाव है. इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Zoya Factor, Sonam Kapoor, Motion Poster, Dulquer Salmaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com