विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2015

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं सोनम कपूर को मुंबई लाया गया

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं सोनम कपूर को मुंबई लाया गया
फाइल फोटो
मुंबई:

स्वाइन फ्लू की चपेट मे आई अभिनेत्री सोनम कपूर को मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आज सुबह 9 बजे सोनम को राजकोट के स्टर्लिंग हॉस्पिटल से मुंबई कोकीलाबेन शिफ्ट किया गया। सोनम सुबह हवाई रास्ते से मुंबई लाई गईं।

सोनम को स्वाइन फ्लू की आशंका के बाद गुजरात के राजकोट के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट में सोनम को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग गुजरात में चल रही है। वह राजकोट के गोंडल के राजमहल में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के दौरान सोनम ने खांसी और बुखार की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर टेस्ट के लिए उनका ब्लड सैंपल लिया गया। रिपोर्ट्स में उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई। सोनम के टेस्ट में पॉजीटिव पाये जाने के बाद उनकी फ़िल्म के हीरो सलमान खान का भी टेस्ट कराया गया जिसमें वह निगेटिव पाए गए।

आपको बता दें इससे पहले फिल्मकार विधू विनोद चोपड़ा की पत्नी और जानी मानी टी वी होस्ट अनूपमा चोपड़ा भी स्वाइन फ्लू की चपेट मे आ चुकी हैं।

देश के कई राज्य स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं। देशभर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनम कपूर, स्वाइन फ्लू, सोनम को स्वाइन फ्लू, Sonam Kapoor, Swine Flu, Sonam Swine Flu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com