विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2022

शादी में साली ने जीजा का किया जीना मुहाल, मंडप पर हो रहे थे फेरे और यूं कर रही थी परेशान

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे की साली शादी के दौरान पीन चुभा कर परेशान कर रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को देख कर लोगों की हंसी नहीं रूक रही है.  

शादी में साली ने जीजा का किया जीना मुहाल, मंडप पर हो रहे थे फेरे और यूं कर रही थी परेशान
शादी में साली ने जीजा का किया जीना मुहाल
नई दिल्ली:

Wedding Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा -दुल्हन के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. यूजर्स भी वीडियो को कापी एंजॉय करते हैं. किसी भी शादी में जीजा- साली और देवर भाभी का मजाक लोगों को काफी पसंद आता है. फिर इन दिनों शादी में खूब फिल्म स्टाइल कॉपी कॉपी किए जाते हैं. शादी वह मौका होता है, जहां सालियां जाजी जी को परेशान करने और मजाक का एक भी मौका नहीं छोड़तीं.  ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की साली ने शादी के दौरान पीन चुभा कर परेशान कर दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को देख कर लोगों की हंसी नहीं रूक रही है.  

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा बैठ कर दुल्हन के साथ रश्मे पूरी कर रहा है, तभी साली उसे पीछे से पीन चुभो रही है. दूल्हा बार बार ऐसा करने पर पीछे मुड़ता है और हंसने लगता है, साली भी दूल्हे को हंसता हुआ देख कर हंसने लगती है, लेकिन पीन चुभाना जारी रखती है. 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और वीडियो देख कर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं.  एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है, वेरी फनी. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, खूबसूरत साली. एक अन्य यूजर ने लिखा है, साली भी आधी घरवाली होती है, जीजा जी को साली का ये मजाक झेलना तो पड़ेगा. 

इस वीडियो को वेडिंग कपल डायरिज नाम के पेज से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, शेयर करो, जिसको ऐसी साली मिलनी चाहिए. 

ये भी देखें :

VIDEO:  अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video, Wedding Video Goes Viral, Jija Sali Video, Jija Sali Viral Dance Video, Jija Sali Viral Video, Bride Groom Funny Video, Dulha Dulhan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com