विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2024

साउथ के सिंघम ने फैंस से एयरपोर्ट पर करवाया कुछ ऐसा, अब बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

हाल ही में दक्षिण फिल्‍मों के स्‍टार एक्‍टर सूर्या को चेन्‍नई एयरपोर्ट पर देखा गया. यहां फैंस के साथ जिस तरह वे धैर्यपूर्वक फोटो खिंचवाते नजर आए, उनके उसे स्वीट जेस्चर ने लोगों का दिल जीत लिया.

साउथ के सिंघम ने फैंस से एयरपोर्ट पर करवाया कुछ ऐसा, अब बार-बार देखा जा रहा है वीडियो
सुपरस्टार सूर्या ने फैंस को किया खुश,एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई फोटो
नई दिल्ली:

ये वाकया मुंबई एयरपोर्ट का है जहां मुंबई जा रहे साउथ सुपरस्टार सूर्या स्पॉट किए गए. तभी सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान कुछ ग्राउंड स्‍टाफ उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्‍छा जताई. ऐसे में वे एक नहीं, 4 से 5 एयरपोर्ट स्‍टाफ के साथ बड़े ही पेशेंस के साथ फोटो खिंचवाने लगे. अभी वो प्‍लेन लेने के लिए आगे बढ़े ही थे कि कुछ फैन्‍स वहां आ गए और उनसे सेल्‍फी की मांग की. तमाम व्‍यस्‍तताओं के बावजूद जिस तरह सूर्या ने लोगों के साथ सेल्‍फी क्लिक करवाई वो काबिले तारीफ थी. बता दें कि सूर्या फिल्‍म 'कांगुवा' का शेड्यूल पूरा करने के बाद चेन्नई वापस लौटे थे और  यहां आते ही दिवंगत अभिनेता-राजनेता विजयकांत को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे. इसके अलावा शहर में करीब 100 कार्यक्रमों में भी हिस्‍सा लिया था.

फोटो खिंचा रहे फैन से मास्क हटाने को कहा 

चेन्नई एयरपोर्ट पर जब वो मुंबई जाने के लिए सिक्योरिटी चेकिंग करा रहे थे तभी कुछ फैंस और एयरपोर्ट ऑन-ग्राउंड स्टाफ ने फोटो के लिए रिक्वेस्ट किया. स्वीट जेस्चर दिखाते हुए सूर्य ने सभी के साथ एक-एक करके सेल्फी क्लिक करवाई. फिर जब वो फ्लाइट की तरफ आगे बढ़े तो सिक्योरिटी एरिया के बाहर से उनका एक फैन दौड़ता हुआ आया और फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट की, यह देखकर सूर्य वापस लौटे और फन के हाथ से खुद फोन लेकर सेल्फी क्लिक की हांलांकि तभी उन्हें ध्यान आया कि फैन ने मास्‍क लगा रखा है, इस पर उन्होंने सेल्फी लेते समय फैन से फेस मास्क हटाने के लिए भी कहा.

कांगुवा की शूटिंग में व्यस्त हैं सूर्या 

बता दें कि सूर्या को आखिरी बार 2022 में कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' और माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में कैमियो की भूमिका निभाते हुए देखा गया था. हालांकि  पिछले साल यानी कि साल 2023 में उनकी कोई रिलीज नहीं हुई. इन दिनों सूर्या 'कांगुवा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 10  भाषाओं में रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suriya, Suriya Sivakumar, Suriya Fans Video, Suriya Fans, Suriya Movie, Suriya Movie Release, Suriya News, Suriya Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com