विज्ञापन

'छठ महापर्व पर हर श्रद्धालु पहुंचे अपने घर' सिंगर विशाल मिश्रा ने अगले साल से लिया मदद का संकल्प

छठ महापर्व पर सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर विशाल मिश्रा ने एक खास संकल्प लिया है. उन्होंने अगले साल से छठ पर्व पर लोगों को होमटाउन पहुंचने में मदद करने की बात की है.

'छठ महापर्व पर हर श्रद्धालु पहुंचे अपने घर' सिंगर विशाल मिश्रा ने अगले साल से लिया मदद का संकल्प
सिंगर विशाल सिंह ने अगले साल से छठ पर्व के लिए लिया ये संकल्प
Social Media
नई दिल्ली:

सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर विशाल मिश्रा ने छठ पूजा से पहले सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर की है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले विशाल जानते हैं कि छठ पर्व के दौरान लोगों को अपने होमटाउन लौटने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. विशाल ने अगले साल से ऐसे लोगों की मदद करने का वादा किया है. विशाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हर साल छठ महापर्व पर अपने घर लौटने के लिए लाखों श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है." उन्होंने कहा, "अगले साल से हम और हमारे सभी साथी ये संकल्प लेते हैं कि जितना भी संभव हो सके, उतने लोगों को छठ पर उनके घर पहुंचने की कोशिश करेंगे. कोई भी छठ महापर्व पर अपने परिवार से दूर न रह जाए बस यही हमारी कोशिश रहेगी."

कब है छठ पूजा?

सूर्य देव की पूजा को समर्पित छठ पूजा इस साल 14-16 नवंबर तक मनाई जाएगी. छठ पूजा 13 नवंबर को नहाय खाय की पहली रस्म के साथ शुरू हुई. इसका समापन सोमवार (16 नवंबर) को उगते सूर्य की प्रार्थना और अर्घ्य के साथ होगा इसके बाद भक्त अपना 36 घंटे का उपवास तोड़ेंगे. चार दिन के त्योहार में नहाय-खाय, खरना, मुख्य छठ अर्घ्य और उषा अर्घ्य की रस्में शामिल हैं. श्रद्धालु व्रत रखते हैं और उगते तथा डूबते सूर्य की प्रार्थना करते हैं, और पृथ्वी पर जीवन तथा भरण-पोषण के लिए आभार जताते करते हैं.

स्मृति ईरानी ने दी छठ की बधाई

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने "जय छठी मईया" का जयकारा लगाते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. स्मृति ईरानी के बधाई मैसेज की सबसे खास बात यह की कि उन्होंने अपना मैसेज भोजपुरी भाषा में दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja 2026, Vishal Mishra, Chhath Puja 2026 Wishes, Hindi News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com