विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2021

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छोटी कियारा आडवाणी के साथ बोला ‘शेरशाह’ का डायलॉग, फैन्स बोले- सो क्यूट...देखें Video

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में सिद्धार्थ अपनी ही फिल्म ‘शेरशाह’ का डायलॉग बोल रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छोटी कियारा आडवाणी के साथ बोला ‘शेरशाह’ का डायलॉग, फैन्स बोले- सो क्यूट...देखें Video
सिद्धार्थ मल्होत्रा वीडियो
नई दिल्ली:

फिल्म ‘शेरशाह' के बाद बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक अलग ही लोकप्रियता हासिल कर ली है. इस फिल्म ने उन्हें अलग बुलंदियों पर पहुंचा दिया है. 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थीं, जो कि उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीना के किरदार में देखी गई थीं. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ अपनी ही फिल्म ‘शेरशाह' का एक डायलॉग बोल रहे हैं और साथ में एक छोटी बच्ची उनका साथ दे रही है. छोटी बच्ची फिल्म में कियारा आडवाणी के डायलॉग पर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही है. फैन्स को सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह प्यारा सा वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वे इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो को कुछ ही देर में 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों रियल लाइफ में भी कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. हाल ही में जब कियारा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, तब सिद्धार्थ उनके साथ नजर आए थे. कियारा फिल्म ‘कबीर सिंह' के बाद खूब पॉपुलर हुई थीं. वहीं, सिद्धार्थ ‘हंसी तो फंसी', ‘एक विलेन', ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

ये भी देखें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Sidharth Malhotra Video, Sidharth Malhotra Shershaah, Shershaah, Kiara Advani, Sidharth Malhotra With Cute Little Girl, Sidharth Malhotra Latest Video, Sidharth Malhotra Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com